1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. Wayanad Lok Sabha Chunav Result 2019: राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हारे लेकिन वायनाड में जीते

Wayanad Lok Sabha Chunav Result 2019: राहुल गांधी अमेठी में स्मृति ईरानी से हारे लेकिन वायनाड में जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2019 09:26 am IST,  Updated : May 23, 2019 10:10 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार दो लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी के अमेठी के अलावा वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में है। वायनाड लोकसभा सीट पर मुस्लिम और ईसाई मतदाताओं की कुल जनसंख्या हिंदू मतदाताओं से ज्यादा है।

rahul gandhi- India TV Hindi
राहुल गांधी Image Source : PTI

यूपी के अमेठी से स्मृति ईरानी से हारने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायनाड में जीत दर्ज की है। यहां राहुल ने कम्युनिस्ट पार्टी के कैंडिडेट को 20,870 वोटों के अंतर से मात दी है। 

बता दें कि, इस बार राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीटों से किस्मत आजमाई थी। यूपी के अमेठी के अलावा वो केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में थे। वायनाड लोकसभा सीट पर मुस्लिम और ईसाई मतदाताओं की कुल जनसंख्या हिंदू मतदाताओं से ज्यादा है। 

पिछले दो चुनावों में यहां कांग्रेस के प्रत्याशी ने सीपीआई के प्रत्याशी को मात दी है। साल 214 में वायनाड में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े एम.आई. शानवास को 3 लाख 77 हजार 35 वोट मिले थे, जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी रहे सीपीआई के सथयान मोकेरी को 3 लाख 56 हजार 165 वोट मिले थे। 

लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़े ताजा नतीजे जानने के लिए यहां क्लिक करें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024