Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस का प्रधानमंत्री बना तो आम आदमी पार्टी देगी उसे समर्थन, केजरीवाल के विधायक का बयान

कांग्रेस का प्रधानमंत्री बना तो आम आदमी पार्टी देगी उसे समर्थन, केजरीवाल के विधायक का बयान

Written by: IndiaTV Hindi Desk Published : Jan 23, 2019 08:32 pm IST, Updated : Jan 23, 2019 08:32 pm IST

अमानुल्लाह ने कहा ‘मुझसे कोई कह रहा था कि कांग्रेस को इसलिए वोट देंगे क्योंकि इस बार प्रदानमंत्री उनका होगा और मैं यह कह रहा हूं की अगर प्रधानमंत्री उनका बनता है तो हम भी उसे सपोर्ट कर देंगे’

Will support congress prime minister candidate in 2019 general elections says AAP MLA Amanatullah- India TV Hindi
Will support congress prime minister candidate in 2019 general elections says AAP MLA Amanatullah Khan

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने वैसे तो दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है, लेकिन केंद्र में अगर कांग्रेस का प्रधानमंत्री बना तो आम आदमी पार्टी उसका समर्थन करेगी। बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानुल्लाह खान ने यह बयान दिया है।

अमानुल्लाह ने कहा ‘मुझसे कोई कह रहा था कि कांग्रेस को इसलिए वोट देंगे क्योंकि इस बार प्रदानमंत्री उनका होगा और मैं यह कह रहा हूं की अगर प्रधानमंत्री उनका बनता है तो हम भी उसे सपोर्ट कर देंगे’

गौरतलब है कि आम आदम पार्टी पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा में इस बार अकेले चुनाव लड़ेगी, आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने कहा था कि कांग्रेस अहंकार में डूबी है और उसके लिए उसका अहंकार राष्ट्रहित से बड़ा है। गोपाल राय के इस बयान से ऐसा लग रहा था कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी लेकिन कांग्रेस ने ऐसा करने से इनकार किया है।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Lok Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement