1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं

शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 08, 2018 02:01 pm IST,  Updated : Dec 08, 2018 02:01 pm IST

मध्य प्रदेश में साल 2003 से बीजेपी सत्ता में है। इंडिया टीवी और CNX के सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को एक बार फिर बहुमत मिल सकता है। बीजेपी को 122 से 130 सीट मिलने के आसार हैं।

शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं- India TV Hindi
शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चुनाव के एग्जिट पोल पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शिवराज ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की ही सरकार बनेगी। शिवराज ने यहां तक कहा कि मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं है। उनका कहना है कि प्रदेश में बीजेपी ही सरकार बनाएगी। बता दें कि कुछ सर्वे में दावा किया गया है कि बीजेपी एमपी में चुनाव हार रही है।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा, ''मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं हो सकता जो दिन और रात जनता के बीच घूमता है, इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि भारतीय जनता पार्टी ही सरकार बनाएगी क्योंकि यह गरीबों, किसानों के लिए जरूरी है।''

मध्य प्रदेश में साल 2003 से बीजेपी सत्ता में है। इंडिया टीवी और CNX के सर्वे के मुताबिक 230 सदस्यीय विधानसभा में बीजेपी को एक बार फिर बहुमत मिल सकता है। बीजेपी को 122 से 130 सीट मिलने के आसार हैं।

शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं
शिवराज सिंह ने बीजेपी की जीत का भरोसा जताया, कहा-मुझसे बड़ा सर्वेयर कोई नहीं

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 86 से 92 सीटें मिलने का अनुमान है, बहुजन समाज पार्टी को 4 से 8 सीटें मिल सकती है, जबकि 'अन्य' जिसमें गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, समाजवादी पार्टी, वाम मोर्चा और निर्दलीय शामिल है, को 8 से 10 सीटें मिलने का अनुमान है।

बता दें कि 230 सदस्यीय विधानसभा में किसी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 116 सीटें जीतने की जरूरत है। साल 2013 में बीजेपी ने 165 सीटें जीती थीं, कांग्रेस को 58 सीटें मिली थीं, बसपा को चार और निर्दलियों ने तीन सीटें जीती थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024