1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने कहा- 15 साल बाद इस वजह से कांग्रेस जीतेगी चुनाव

मध्यप्रदेश: दिग्विजय सिंह ने कहा- 15 साल बाद इस वजह से कांग्रेस जीतेगी चुनाव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 29, 2018 08:52 pm IST,  Updated : Nov 29, 2018 08:52 pm IST

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 132 से अधिक सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगी।

digvijay singh- India TV Hindi
digvijay singh

भोपाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 132 से अधिक सीट जीतकर अपनी सरकार बनाएगी। प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीट हैं। मध्य प्रदेश में कल मतदान हुआ था जिसमें कुल 75 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतों की गिनती 11 दिसंबर को होगी।

प्रदेश में 1993 से 2003 तक दस साल के कांग्रेस शासन काल में मुख्यमंत्री रहे दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रदेश में हम 132 से अधिक सीटों पर विजय हासिल कर सरकार बनाएंगे।’’ प्रदेश में भाजपा पिछले 15 साल से सत्तारूढ़ है।

उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2013 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में लगभग तीन प्रतिशत फर्जी मतदाता थे। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले हमने मतदाता सूची से इनकी लगभग छंटनी करवा दी।’’ सिंह ने कहा कि इस बार हुए चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना दिल, दिमाग, शरीर और आत्मा सबकुछ लगा दिया। इस बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने कहा, ‘‘इस बार चुनाव जनता और सरकार के बीच हुआ है।’’

प्रदेश में 11 दिसंबर को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024