1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll: BJP को 122 सीटें मिलने का अनुमान, शिवराज को चौथी बार मिल सकता है ताज

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll: BJP को 122 सीटें मिलने का अनुमान, शिवराज को चौथी बार मिल सकता है ताज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 08, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Nov 08, 2018 10:27 pm IST

मोदी सरकार के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट माना जा रहा है इसलिए मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुखिया शिवराज सिंह के ऊपर है।

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll- India TV Hindi
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न दलों द्वारा उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के बाद अब सियासी सरगर्मी तेज हो गई। पिछले 15 साल से सत्ता में कायम बीजेपी के लिए जहां सत्ता बनाए रखने की चुनौती है वहीं पिछले 15 साल से सत्ता का वनवास भोग रही कांग्रेस के लिए सत्ता पाने का संघर्ष है। मोदी सरकार के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट माना जा रहा है इसलिए मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी पीएम नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुखिया शिवराज सिंह के ऊपर है।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने नए ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 122 सीट, कांग्रेस 95, बीएसपी 03 और अन्य को 10 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। आपको बता दें कि पिछली बार इंडिया टीवी-सीएनएक्स को ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश की 230 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को 128 सीट, कांग्रेस-85 सीट, बहुजन समाज पार्टी को 8 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था। वहीं अन्य खाते में 9 सीट जाने का अनुमान है। 

Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll
Madhya Pradesh Assembly Elections 2018 Opinion Poll

मध्य प्रदेश में विधानसभा की कुल 230 सीट है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में यहां बीजेपी को कुल 165 सीटों पर जीत हासिल हुई थी जबकि कांग्रेस को मात्र 58 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य को 3 सीट और बीएसपी (बहुजन समाज पार्टी) को 4 सीटों पर जीत हासिल हुई थी।

चुनाव से पहले मध्य प्रदेश की जनता का मिजाज क्या है जानने के लिए आज शाम 6 बजे  इंडिया टीवी पर देखिए एमपी का फाइनल ओपिनियन पोल, मध्य प्रदेश का मिजाज क्या है?

प्रमुख अपडेट

भोपाल, चंबल, महाकौशल, बघेलखंड की 158 सीट में से बीजेपी-80, कांग्रेस-69, बीएसपी-03, अन्य-06

INDIA TV CNX Opinion poll
Image Source : INDIA TVINDIA TV CNX Opinion poll

भोपाल-(22सीट) बीजेपी-13 सीट, कांग्रेस-09 सीट, बीएसपी-0, अन्य-01

चंबल, महाकौशल, बघेलखंड की कुल 136 सीटों में से बीजेपी-67, कांग्रेस-60, बीएसपी-03, अन्य-06 सीट

India tv CNX opinion poll Chambal region
Image Source : INDIA TVIndia tv CNX opinion poll Chambal region

चंबल (34 सीट) बीजेपी-14, कांग्रेस-15 सीट, बीएसपी-01, अन्य-04

बघेलखंड और महाकौशल की 102 सीट में से बीजेपी-53, कांग्रेस-45, बीएसपी-02, अन्य-02 

बघेलखंड-(52 सीट)-बीजेपी 26, कांग्रेस-23, बीएसपी-02, अन्य-01

INDIA TV CNX Opinion Poll
Image Source : INDIA TVINDIA TV CNX Opinion Poll

महाकौशल-(50 सीट), बीजेपी-27, कांग्रेस-22, बीएसपी-0, अन्य-01

INDIA TV CNX Opinion Poll
Image Source : INDIA TVINDIA TV CNX Opinion Poll

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Madhya Pradesh Assembly Election 2018 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024