1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. कांग्रेस-NCP के बीच सीटों का बंटवारा, महाराष्ट्र में दोनो दल 125-125 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस-NCP के बीच सीटों का बंटवारा, महाराष्ट्र में दोनो दल 125-125 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2019 04:56 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 04:56 pm IST

Congress and NCP seat sharing for Maharashtra legislative elections | 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, उस समय 42 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई थी जबकि 41 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीते थे।

Congress and NCP seat sharing for legislative elections- India TV Hindi
Congress and NCP seat sharing for legislative elections

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 विधानसभा सीटों में से दोनो दल बराबर 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जबकि 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं। जो 38 सीटें अन्य सहयोगी दलों को छोड़ी गई हैं उनमें से 7 सीटें समाजवादी पार्टी को मिलेंगी। तीनो दल मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, उस समय 42 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत हुई थी जबकि 41 सीटों पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जीते थे। समाजवादी पार्टी को 2014 में सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली थी।

2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 288 विधानसभा सीटों में से 287 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 278 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे। उस समय कांग्रेस के 152 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 158 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई थी। कांग्रेस का कुल वोट प्रतिशत 17.95 प्रतिशत दर्ज किया गया था जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का वोट प्रतिशत 17.24 प्रतिशत रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024