1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार शिवसेना में शामिल

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार शिवसेना में शामिल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 02, 2019 03:36 pm IST,  Updated : Sep 02, 2019 03:36 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। औरंगाबाद जिले की सिलोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सत्तार यहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

abdul sattar- India TV Hindi
abdul sattar

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार सोमवार को शिवसेना में शामिल हो गए। औरंगाबाद जिले की सिलोद विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके सत्तार यहां शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के आवास पर उनकी मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

उन्होंने इसी साल हुए आम चुनाव से पहले कांग्रेस विधायक के रुप में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख रावसाहेब दानवे की मदद की थी, जो जालना लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे। सिलोद विधानसभा क्षेत्र जालना संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सत्तार पिछली कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में पशुपालन मंत्री थे।

सत्तार को शिवसेना में शामिल करने के बाद ठाकरे ने संकेत दिया कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का टिकट दिया जा सकता है। उद्धव ने यहां पत्रकारों से कहा, "मैं शिवसेना को सिलोद विधानसभा क्षेत्र से जीतते देखना चाहूंगा। यह हमारे लिए महत्वपूर्ण सीट है।" हालिया कुछ हफ्तों में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के कई नेता या तो भाजपा या फिर शिवसेना का दामन थाम चुके हैं।

महाराष्ट्र में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024