1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP को बड़ा झटका, हर्षवर्धन पाटिल और गणेश नाईक ने छोड़ा साथ

महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP को बड़ा झटका, हर्षवर्धन पाटिल और गणेश नाईक ने छोड़ा साथ

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2019 07:10 pm IST,  Updated : Sep 10, 2019 07:10 pm IST

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी के कई नेता अपनी पार्टी छोड़ भाजपा या शिवसेना में शामिल हो रहे हैं।

Harshvardhan Patil of Congress and Ganesh Naik of NCP to Join BJP- India TV Hindi
Harshvardhan Patil of Congress and Ganesh Naik of NCP to Join BJP

मुंबई। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है, कांग्रेस के नेता और पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उनके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व मंत्री गणेश नाईक ने भी त्यागपत्र दे दिया है। दोनो नेता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक हर्षवर्धन त्रिपाठी बुधवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हो सकती हैं, इसके अलावा गणेश नाइक 50 से ज्यादा विधायकों के साथ बुधवार को नवी मुंबई के वाशी में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी पार्टी के कई नेता अपनी पार्टी छोड़ भाजपा या शिवसेना में शामिल हो रहे हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को भाजपा-शिवसेना गठबंधन से बड़ी हार मिली थी। राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 सीटों पर जीत मिली थी जबकि एनसीपी सिर्फ 4 और कांग्रेस महज 1 सीट पर जीत प्राप्त कर सकी थी।

2014 के विधानसभा चुनावों के दौरान चारों पार्टियों ने अकेले-अकेले चुनाव लड़ा था और राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा को सबसे अधिक 122, शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और शिवसेना को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024