1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधान सभा चुनाव 2019
  4. महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल हुई सपा, चार सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

महाराष्ट्र: कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन में शामिल हुई सपा, चार सीटों पर लड़ेगी चुनाव!

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2019 03:51 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 08:48 pm IST

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के मुताबिक गठबंधन में सपा भिवंडी, मानखुर्द-शिवाजीनगर और औरंगाबाद सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, इसके अलावा भायखला विधानसभा सीट पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा।

Samajwadi Party alliance with Congress and NCP- India TV Hindi
2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन हार का सामना करना पड़ा था Image Source : AGENCY

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन लगभग तय है, इन दो दलों के अलावा गठबंधन में तीसरा दल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी होगा। मिली जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी ने गठबंधन में 7 सीटों की मांग की है जिनमें से 4 सीटों पर फैसला हो गया है और बाकी 3 सीटों पर फैसला बाद में होगा।

समाजवादी पार्टी नेता अबू आजमी के मुताबिक गठबंधन में सपा भिवंडी, मानखुर्द-शिवाजीनगर और औरंगाबाद सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी, इसके अलावा भायखला विधानसभा सीट पर मैत्रीपूर्ण मुकाबला होगा। बाकी 3 सीटों के बारे में बाद में फैसला किया जाएगा। 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का एक विधायक जीता था।

समाजवादी पार्टी ने 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में कुल 22 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और उसका सिर्फ 1 प्रत्याशी जीता था जबकि बाकी 21 विधानसभा सीटों पर उसके प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी। 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत सिर्फ 0.17 प्रतिशत था और उसे कुल पड़े 5.29 करोड़ वोटों में से सिर्फ 92,304 वोट ही मिले थे। 2014 में NOTA के तहत महाराष्ट्र में 4.84 लाख से ज्यादा वोट पड़े थे, यानि सपा को NOTA से भी बहुत कम वोट मिले थे।

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी ने 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भी गठबंधन किया था लेकिन दोनो पार्टियों को गठबंधन के बावजूद भारतीय जनता पार्टी के सामने बहुत बुरी हार का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Maharashtra Vidhan Sabha Chunav 2019 से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024