1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- अनावश्यक कानूनों को खत्म किया जाएगा

पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- अनावश्यक कानूनों को खत्म किया जाएगा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 13, 2021 02:52 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 02:52 pm IST

 उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें मौजूदा उद्योगों को सरकार पर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है, आप अपना समय अपने व्यवसाय में लगाएंगे। 

Arvind Kejriwal says Old laws will be rectified, unnecessary laws will be scrapped पंजाब में केजरीवा- India TV Hindi
पंजाब में केजरीवाल का बड़ा ऐलान, बोले- अनावश्यक कानूनों को खत्म किया जाएगा Image Source : ANI

जलंधर. पंजाब के जलंधर में एक जनसभा के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में सरकार बनने पर सभी पुराने कानूनों में सुधार किया जाएगा  और जिन कानूनों की जरूरत नहीं है उन्हें खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा सिस्टम बनाया जाएगा, जिसमें मौजूदा उद्योगों को सरकार पर समय बर्बाद करने की आवश्यकता नहीं है, आप अपना समय अपने व्यवसाय में लगाएंगे। लालफीताशाही और इंस्पेक्टर राज खत्म होगा। अरविंद केजरीवाल ने जनसभा में ये भी कहा, "अगर शीर्ष पर ईमानदार सीएम और कैबिनेट है तो मैं चुनौती दे सकता हूं कि नीचे का पूरा ढांचा ठीक हो जाएगा। हमने दिल्ली में ऐसा किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024