कोलकाता. पश्चिम बंगाल में चौथे दौर का मतदान जारी है। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर सामने आई है। हुगली में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला किया गया है। हुगली के इश्वरबाहा में बीजेपी नेता और चुंचूड़ा से कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर हैं। लॉकेट चटर्जी को टीएमसी के वर्कर्स ने काले झंडे दिखाए। इस दौरान जब सुरक्षाबलों ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके गए। इससे पहले आज कूचबिहार में वोटिंग के दौरान एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की खबर सामने आई है। सितलकुची में आनंद बर्मन नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई है। कूचबिहार के पठानजूली क्षेत्र के बूथ नंबर 5/265 पर ये हत्या हुई। यहा भी भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- बंगाल: हुगली में BJP कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला, सितलकुची में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
बंगाल: हुगली में BJP कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला, सितलकुची में भाजपा कार्यकर्ता की हत्या
हुगली के इश्वरबाहा में बीजेपी नेता और चुंचूड़ा से कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी की गाड़ी पर हमला हुआ है। उनकी कार के शीशे तोड़ दिए गए हैं। हमले का आरोप टीएमसी समर्थकों पर हैं।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement