1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. BJP के लिए हरियाणा से आई अच्छी खबर, नगर निगम चुनावों में आगे

BJP के लिए हरियाणा से आई अच्छी खबर, नगर निगम चुनावों में आगे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2018 01:52 pm IST,  Updated : Dec 19, 2018 01:53 pm IST

पांच में से 4 नगर निगमों में मेयर की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं और 1 पर उनकी जीत हो चुकी है

BJP candidates leading in Haryana Municipal Corporation Elections 2018- India TV Hindi
BJP candidates leading in Haryana Municipal Corporation Elections 2018

नई दिल्ली। 3 राज्यों में विधानसभा चुनाव हारने के बाद हरियाणा से भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर आई है, राज्य के 5 नगर निगमों में हुए चुनाव के बाद आज बुधवार को मतगणना हो रही है और पांच में से 4 नगर निगमों में मेयर की सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं और 1 पर उनकी जीत हो चुकी है। ताजा रुझानों के मुताबिक पाचों नगर निगमों में भाजपा की जीत होती नजर आ रही है।

इंडिया टीवी को हरियाणा के राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक दोपहर 1.30 बजे तक करनाल नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी रेणू बाला की मेयर के पद के लिए जीत हो चुकी है जबकि हिसार में भाजपा प्रत्याशी गौतम 19017 वोट से आगे चल रहे थे, पानीपत नगर निगम अवनीत 74940 वोट से आगे थीं जबकि रोहतक नगर निगम में मन मोहन 11467 वोट से आगे चल रहे थे, इसी तरह यमुनानगर नगर निगम में मदन सिंह 34670 वोट से आगे चल रहे थे।

BJP candidates leading in Haryana Municipal Corporation Elections 2018
BJP candidates leading in Haryana Municipal Corporation Elections 2018

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024