1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद चुनाव के लिए तारीख का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 29, 2019 07:46 pm IST,  Updated : Sep 29, 2019 08:01 pm IST

मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रविवार को जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद चुनाव 24 अक्टूबर को कराने का ऐलान कर दिया है।

Shailendra Kumar- India TV Hindi
Shailendra Kumar

श्रीनगर: मुख्य निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने रविवार को जम्मू कश्मीर में ब्लॉक विकास परिषद चुनाव 24 अक्टूबर को कराने का ऐलान कर दिया है। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी जिसके बाद उसी दिन दोपहर 3 बजे वोटों की गिनती भी शुरू कर दी जाएगी। शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य में 316 ब्लॉक में से 310 ब्लॉकों में ब्लॉक विकास परिषद के चुनाव होंगे।

केंद्र द्वारा अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को रद्द किये जाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विभाजित किये जाने के बाद जनजीवन सामान्य है। रेहड़ी पटरी वालों ने साप्ताहिक बाजार के तहत सड़क के किनारे अपनी दुकानें लगाई। इसके अलावा पूरी घाटी में लैंडलाइन सेवायें बहाल कर दी गयी हैं। ।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024