बेंगलुरु: चुनाव आयोग ने कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे जारी कर दिए है। कुल 15 सीटों पर हुए इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 2 पर कांग्रेस और 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है। कांग्रेस और जेडीएस को इस चुनाव में भारी नुकसान हुआ है। इस चुनाव में जनता दल सेक्यूलर का खात भी नहीं खुला है। चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया और कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडू राव ने सोमवार को अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है।














