1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Bypolls Live : कर्नाटक में 15 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 05 बजे तक 60% मतदान

Karnataka Bypolls Live : कर्नाटक में 15 सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी, शाम 05 बजे तक 60% मतदान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 05, 2019 06:54 am IST,  Updated : Dec 05, 2019 06:01 pm IST

कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव के लिए मतदान किया जा रहा है। ये उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेंगे।

Karnataka By Polls- India TV Hindi
Karnataka By Polls Image Source : PTI

बेंगलुरु। कर्नाटक में 15 विधानसभा सीटों पर अब से कुछ देर बाद मतदान ​जारी है। शाम 5 बजे तक राज्य की 15 विधानसभा सीटों पर 60% मतदान हो चुका है। कर्नाटक के केआरपुरा में मतदान की गति सबसे धीमी है। यहां दोपहर 5 बजे तक मात्र 37.5 फीसदी मतदान ही हुआ है। 15 सीटों पर हो रहे ये उपचुनाव राज्य में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की किस्मत तय करेंगे। हालांकि, राजनीतिक दलों को उपचुनाव में कम मतदान होने की संभावना है। भाजपा को राज्य की सत्ता में बने रहने के लिए 225 सदस्यीय विधानसभा (स्पीकर सहित) में 15 सीटों (जिन पर उपचुनाव हो रहे हैं) में कम से कम छह सीटें जीतने की जरूरत है। हालांकि, अब भी मास्की और आर आर नगर सीटें रिक्त रहेंगी। 

karnataka
Image Source : INDIA TVशाम 5 बजे तक 60 फीसदी मतदान

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक जारी रहेगा। कुल 37.78 लाख मतदाता मतदान के लिये योग्य हैं।। ये उपचुनाव 17 विधायकों को अयोग्य करार देने से पैदा हुई रिक्तियों को भरने के लिये हो रहे हैं। इन विधायकों में कांग्रेस और जद(एस) के बागी नेता शामिल थे। इन विधायकों की बगावत के चलते जुलाई में एचडी कुमारस्वामी की कांग्रेस-जद(एस) सरकार गिर गई थी और भाजपा के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 

विधानसभा में अभी भाजपा के पास 105 (एक निर्दलीय सहित), कांग्रेस के 66 और जद (एस) के 34 विधायक हैं। बसपा के भी एक विधायक हैं। इसके अलावा एक मनोनीत विधायक और स्पीकर हैं। अयोग्य करार दिए गए 13 विधायकों को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। उपचुनाव लड़ने के लिए उच्चतम न्यायालय से इजाजत मिलने के बाद पिछले महीने वे भाजपा में शामिल हो गए थे। 

बृहस्पतिवार को जिन 15 सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं उनमें 12 पर कांग्रेस और तीन पर जद (एस) का कब्जा है। भाजपा के एक पदाधिकारी ने कहा कि किसी भी उपचुनाव में मतदान प्रतिशत कम होता है। कांग्रेस के भी एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के मुताबिक मतदान प्रतिशत कम रहने की उम्मीद है। लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को होगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में ये उपचुनाव 21 अक्टूबर को होने थे लेकिन चुनाव आयोग ने इसे पांच दिसंबर के लिए टाल दिया। दरअसल, शीर्ष न्यायालय ने अयोग्य करार दिए विधायकों की याचिकाओं की सुनवाई करने का फैसला किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024