1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: Hunasuru विधानसभा सीट पर 39 हजार वोटों के मार्जिन से जीती कांग्रेस

Karnataka By Election Results 2019: Hunasuru विधानसभा सीट पर 39 हजार वोटों के मार्जिन से जीती कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 08:25 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 03:10 pm IST

Karnataka Hunasuru Vidhansabha By Election Results 2019: 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हनुसर सीट पर एच एच विश्वनाथा जब जनता दल सेक्युलर के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे तो उन्हें 91667 वोट मिले थे

Karnataka By Election Results 2019- India TV Hindi
Karnataka By Election Results 2019 Image Source : INDIA TV

बेंगलुरु। कर्नाटक विधानसभा की हनुसर विधानसभा पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने सुबह से बढ़त बना रखी थी। और अंत में उन्होंने ये सीट 39727 वोटों से अपने नाम कर ली।

8.40 AM - शुरुआत में इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी ने बढ़त बनाई थी, लेकिन अब कांग्रेस के प्रत्याशी यहां आगे निकल गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी एचपी मंजूनाथ को 4705 और भाजपा प्रत्याशी को अबतक 3848 वोट मिले।

9.22 AM -        Congress 12,356 वोट                BJP8348          JDS 6307 वोट

9.47 AM -        Congress 21,097 वोट                BJP 13464 वोट JDS 10311 वोट

12.34 PM -         Congress 92679 वोट                BJP 52970 वोट JDS 32895 वोट (Result Declared)

पिछली बार जेडीएस और कांग्रेस में हुआ था मुकाबला

हनुसर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने ए एच विश्वनाथ को मैदान में उतारा है, 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हनुसर सीट से ए एच विश्वनाथ ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वे जनता दल सेक्युलर के प्रत्याशी थे, बाद में उनकी सदस्यता रद्द हुई और अब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट से एच पी मंजूनाथ को अपना प्रत्याशी बनाया है।

2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान हनुसर सीट पर ए एच विश्वनाथ जब जनता दल सेक्युलर के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे तो उन्हें 91667 वोट मिले थे और उन्होंने करीबी मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था, कांग्रेस ने उस समय भी एच पी मंजूनाथ को ही टिकट दिया था और उन्हें 83092 वोट मिले थे। 2018 में हुए चुनाव के दौरान हुनसर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 6406 वोट मिल सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024