1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: के आर पुरम विधानसभा सीट पर बीजेपी के बी ए बसवराजा ने जीत दर्ज की

Karnataka By Election Results 2019: के आर पुरम विधानसभा सीट पर बीजेपी के बी ए बसवराजा ने जीत दर्ज की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 08:54 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 06:42 pm IST

Karnataka k r puram vidhansabha By Election Results 2019: के आर पुरम विधानसभा सीट पर बीजेपी के बी ए बसवराजा ने जीत दर्ज की।

Karnataka By Election Results 2019- India TV Hindi
Karnataka By Election Results 2019 Image Source : INDIA TV

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट जारी हो चुके है। के आर पुरा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी ​बी ए बसवराजा ने 63443 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। इस सीट पर  ​बी ए बसवराजा ने अपने कांग्रेस के एम नारायणस्वामी को हरा बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। 

यशवंतपुरा विधानसभा सीट का रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें

के आर पुरम विधानसभा के साथ कर्नाटक की 15 सीटों के उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। के आर पुरम विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने बी ए बसवराजा को मैदान में उतारा है, 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में के आर पुरम सीट से बी ए बसवराजा ने ही चुनाव जीता था लेकिन उस समय वे कांग्रेस के प्रत्याशी थे, बाद में उनकी सदस्यता रद्द हुई और अब भाजपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने इस बार इस सीट से एम नारायणस्वामी को अपना प्रत्याशी बनाया है वहीं जनता दल सेक्युलर ने सी कृष्णमूर्ति को टिकट दिया है।

2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान आर के पुरम सीट पर बी ए बसवराजा जब कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर जीते थे तो उन्हें 135404 वोट मिले थे और उन्होंने करीबी मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी को हराया था, भाजपा ने उस समय एन एस एन रेड्डी को ही टिकट दिया था और उन्हें 102408 वोट मिले थे। 2018 में हुए चुनाव के दौरान आर के पुरम विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ 6578 वोट मिल सके थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024