1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार गुट्ठूर जीते

Karnataka By Election Results 2019: रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से भाजपा के अरुण कुमार गुट्ठूर जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 08:48 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 03:06 pm IST

Karnataka Ranibennur Vidhansabha By Election Results 2019: कर्नाटक विधानसभा की रानीबेन्नूर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ​अरुण कुमार गुट्ठूर ने जीत दर्ज की है।

Karnataka By Election Results 2019- India TV Hindi
Karnataka By Election Results 2019 Image Source : INDIA TV

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा की रानीबेन्नूर सीट पर भाजपा प्रत्याशी ​अरुण कुमार गुट्रठूर ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, भाजपा प्रत्याशी ​अरुण कुमार गुट्ठूर ने कांग्रेस प्रत्याशी केबी कोलीवाड को 23,222 वोटों के अंतर से हराया है। भाजपा के अरुण कुमार गुट्ठूर को 95,408 जबकि कांग्रेस के केबी कोलीवाड को 72187 वोट मिले हैं।

येल्लापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अराबैल शिवराम हेब्बार ने दर्ज की जीत

रानीबेन्नूर विधानसभा के साथ कर्नाटक की 15 सीटों के उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था।​ रानीबेन्नूर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने अरुण कुमार को मैदान में उतारा है, 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में रानीबेन्नूर सीट पर केपीजेपी प्रत्याशी आर शंकर की जीत हुई थी, उन्हें 63910 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा कोलीवाड को हराया था, कृष्णा को 59572 वोट मिले थे, उस समय भाजपा प्रत्याशी 48973 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहा था। कांग्रेस ने इस बार भी कृष्णा को ही टिकट दिया है जबकि जनता दल सेक्यूलर ने मल्लिकार्जुनप्पा रुद्रप्पा पर दांव खेला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024