1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka By Election Results 2019: शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रिजवान अरशद जीते

Karnataka By Election Results 2019: शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रिजवान अरशद जीते

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 08:34 am IST,  Updated : Dec 09, 2019 02:53 pm IST

Karnataka Shivajinagar Vidhansabha By Election Results 2019: चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शिवाजी नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अरशद रिजवान ने जीत दर्ज की है।

Karnataka By Election Results 2019- India TV Hindi
Karnataka By Election Results 2019 Image Source : INDIA TV

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा उपचुनाव की शिवाजीनगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के रिजवान अरशद ​ने जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, शिवाजी नगर सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अरशद रिजवान को 49887 वोट मिले हैं। अरशद रिजवान ने भाजपा के एम सर्वणा​ को 13521 वोटों के अंतर से हराया है। 36367 वोटों के साथ भाजपा के एम सर्वणा​ यहां दूसरे नंबर पर रहे।

कगवाड विधानसभा सीट पर रिजल्ट जानने के लिए यहां क्लिक करें

शिवाजीनगर विधानसभा के साथ कर्नाटक की 15 सीटों के उप चुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। शिवाजीनगर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने एम सर्वणा को मैदान में उतारा है, 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शिवाजीनगर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रोशन वेग ने चुनाव जीता था, रोशन वेग को कुल 59742 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के सुब्रमण्यम नायडू को हराया था जिन्हें 44702 वोट मिले थे। इस बार कांग्रेस ने इस सीट से रिजवान अरशद को मैदान में उतारा है जबकि जनता दल सेक्यूलर ने तनवीर अहमद पर दांव खेला है। 2018 के चुनाव में शिवाजीनगर सीट पर जनता दल सेक्यूलर प्रत्याशी को नोटा से भी कम यानि सिर्फ 1313 वोट मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024