1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Kishanganj Vidhan sabha Chunav Results: AIMIM के क़मरुल होडा ने 10204 वोटों के अंतर से BJP को दी पटखनी

Kishanganj Vidhan sabha Chunav Results: AIMIM के क़मरुल होडा ने 10204 वोटों के अंतर से BJP को दी पटखनी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 24, 2019 08:47 am IST,  Updated : Oct 24, 2019 03:44 pm IST

किशनगंज विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में 8 उम्मीदवार हैं, जिसमें दो महिला हैं। कुल आठ उम्मीदवारों में से 4 निर्दलीय हैं।

Kishanganj Assembly Results Live Updates- India TV Hindi
Kishanganj Assembly Results Live Updates Image Source : INDIA TV

03:44 PM  AIMIM के क़मरुल होडा ने 10204 वोटों के अंतर से BJP को दी पटखनी, कमरुल को कुल 70469 वोट मिले।

01:49 PM AIMIM के खाते में 70 हजार से अधिक वोट, बीजेपी अभी भी 10 हजार वोट पीछे।

01:15 PM AIMIM के खाते में पड़े 66052 वोट, बीजेपी अभी भी पीछे।

12:31 AM AIMIM 54641 वोटों के साथ आगे चल रही है।

11:59 AM AIMIM ने BJP पर बनाई लगभग 13000 वोट की बढ़त, क़मरूल होडा के नाम 39531 वोट।

किशनगंज विधानसभा सीट  के शुरुआती रुझान में AIMIM और BJP के बीच कांटे की टक्कर जारी, 2 हजार वोट का है अंतर। इस टक्कर में AIMIM के कमरुल होडा को 15956 वोट मिले हैं जबकि भाजपा की स्वीटी सिंह 17107 वोटों के साथ सबसे आगे चल रही है।

बिहार में लोकसभा की एक सीट समस्तीपुर और विधानसभा की पांच सीट किशनगंज, सिमरी बख्तियारपुर, दरौंदा, नाथनगर और बेलहर पर मतगणना हो रही है। बात किशनगंज विधानसभा सीट की करें तो यहां से चुनावी मैदान में डटे रहे 8 उम्मीदवारों में दो महिला और 4 निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और यहां से पूर्व सांसद रहे सईदा बानो और भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह के बीच है।

बता दें कि साल 2015 के विधानसभा चुनावों में इस सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। तब कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जावेद को कुल 66522 (38.83 फीसदी) वोट मिले थे जबकि भाजपा प्रत्याशी स्वीटी सिंह को 57913 (33.80 फीसदी) वोट मिले थे। इस तरह से कांग्रेस नंबर एक और भाजपा नंबर दो रही थी। भाजपा ने अब उपचुनाव में भी स्वीटी सिंह पर ही दांव चला है।

2015 विधानसभा चुनावों में किशनगंज विधानसभा सीट से 20 लोगों ने नामांकन भरा था, जिसमें 18 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल थीं। हालांकि, समय रहते एक महिला उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस ले लिया था। जिससे चुनाव लड़ने वालों की संख्या 19 रह गई थी। चुनाव आयोग के 2015 के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीट पर कुल 257258 वोटर हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024