1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. प्रकाश राज ने की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

प्रकाश राज ने की दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल से मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2019 05:49 pm IST,  Updated : Jan 10, 2019 05:49 pm IST

प्रकाश राज ने जब से बेंगलुरू से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से वह लगातार राजनेताओं से मिलते रहे हैं।

arvind kejriwal and prakash raj- India TV Hindi
arvind kejriwal and prakash raj

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा कन्नड़ अभिनेता प्रकाश राज के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए समर्थन जताने के कुछ दिनों बाद गुरुवार को प्रकाश राज ने आप नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। केजरीवाल के निवास पर हुई बैठक में कई विषयों पर चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के आलोचक प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा, "केजरीवाल से मुलाकात की और उन्हें मेरी राजनीतिक यात्रा में समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। मैंने उनसे चर्चा की और उनसे उन विभिन्न मुद्दों पर काम करने के विभिन्न तरीकों की जानकारी ली जिसमें उनकी टीम ने सराहनीय काम किया है।"

प्रकाश राज ने जब से बेंगलुरू से चुनाव लड़ने की घोषणा की है, तब से वह लगातार राजनेताओं से मिलते रहे हैं।

आप ने पिछले सप्ताह बहुभाषी फिल्म अभिनेता के लिए अपना समर्थन जताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024