1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक राहुल सिंह लोधी ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक राहुल सिंह लोधी ने दिया इस्तीफा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 25, 2020 02:50 pm IST,  Updated : Oct 25, 2020 02:50 pm IST

मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है।

Rahul Singh Lodhi- India TV Hindi
Rahul Singh Lodhi Image Source : PTI

मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस के एक और विधायक ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने रविवार विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। लोधी ने आज प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर अपना त्यागपत्र सौंप दिया। इस बीच राहुल सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में लोधी ने भाजपा की सदस्यता ली। 

बता दें, इससे पहले ही 25 विधायक कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में जा चुके हैं। जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में उपचुनाव होने जा रहे हैं। 3 नवंबर को मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने बताया कि 2 दिन पहले राहुल सिंह ने उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान लोधी ने  विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही थी। हालांकि उस समय लोधी को विचार करने के लिए दो और दिनों का समय दिया था। 

कांग्रेस विधायक राहुल सिंह ने रविवार सुबह प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस तरह मध्य प्रदेश विधानसभा में एक और सीट रिक्त हो गई है जिस पर बाद में उपचुनाव होगा। राहुल सिंह पहली बार विधायक बने थे लेकिन महज डेढ़ साल के बाद ही रविवार को इस्तीफा दे दिया है। 

इस बात की पुष्टि करते हुए राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट किया है। सिंधिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'असत्य पर सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी पर आज दमोह से कांग्रेस के युवा विधायक राहुल लोधी ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर सत्य और विजय का रास्ता चुना है. भारतीय जनता पार्टी परिवार में सम्मिलित होने पर मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं.' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024