1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए तैयार पीएम मोदी, चार रैलियों को करेंगे संबोधित

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 08, 2019 05:56 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 05:56 pm IST

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

PM Narendra Modi to address four rallies in poll bound Haryana- India TV Hindi
PM Narendra Modi to address four rallies in poll bound Haryana Image Source : PTI

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। हरियाणा के चुनाव प्रभारी तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री की पहली चुनावी रैली 14 अक्टूबर को बल्लभगढ़ में होगी। प्रदेश में विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार जोर पकड़ेगा क्योंकि भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। तोमर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हरियाणा में हम 75 सीटें जीतेंगे। हमारे लक्ष्य में भरोसा रखिये। आम चुनाव के दौरान हमने कहा था कि हम 300 से अधिक सीट जीतेंगे और हमने ऐसा किया।’’ 

उन्होंने दावा किया कि मतदाताओं को मूड राज्य में भगवा पार्टी के पक्ष में है और इसके कई कारण हैं जिसमें पारदर्शी प्रशासन भी एक प्रमुख वजह है। बता दें कि हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख सोमवार को समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश में चुनावी संघर्ष की रेखायें खिंच गयी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024