1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. सिद्धारमैया का कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा, कर्नाटक में हार की ली जिम्मेदारी

सिद्धारमैया का कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा, कर्नाटक में हार की ली जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 09, 2019 03:52 pm IST,  Updated : Dec 09, 2019 03:59 pm IST

कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों में हार के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दिया है।

Siddaramaiah- India TV Hindi
Siddaramaiah

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों में हार के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद से इस्तीफा दिया है। इसके साथ ही उन्होने नेता विपक्ष का पद भी छोड़ दिया है। सिद्धारमैया ने कहा, ''विधायक दल के नेता के रूप में, मुझे लोकतंत्र का सम्मान करने की आवश्यकता है। मैंने कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में इस्तीफा दे दिया है। मैंने अपना इस्तीफा सोनिया गांधी जी को सौंप दिया है।''

बता दें कि कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा ने उपचुनावों में छह सीटें जीतकर विधानसभा में सोमवार को बहुमत हासिल कर लिया। वह छह अन्य सीटों पर आगे भी चल रही है। कर्नाटक विधानसभा उपचुनावों के लिए मतगणना अभी चल रही है। महाराष्ट्र में सरकार न बना पाने के बाद कर्नाटक में भाजपा का 12 सीटों पर अच्छा प्रदर्शन उसके लिए मनोबल बढ़ाने वाला है।

भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने सभी 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि जद (एस) ने 12 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024