Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Sikkim Vidhan Sabha Election Results: सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के नतीजे, SKM को बहुमत

Sikkim Vidhan Sabha Election Results: सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के नतीजे, SKM को बहुमत

Written by: IndiaTV Hindi Desk Updated : May 23, 2019 11:55 pm IST

लोकसभा चुनावों के साथ जिन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए उनमें एक राज्य सिक्किम भी है। आज सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है।

Sikkim Vidhan Sabha Election Result 2019- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV Sikkim Vidhan Sabha Election Result 2019

गंगटोक: लोकसभा चुनावों के साथ जिन चार राज्यों के विधानसभा चुनाव हुए उनमें एक राज्य सिक्किम भी है। आज सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों पर मतगणना हुई। बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) ने 22 सीटों पर जीत हासिल की थीं। जबकि, सिक्किम संग्राम परिषद को 10 सीटें मिली थी। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट राज्य की सत्ता में 1994 से काबिज है। हालांकि, इन चुनावों में सत्ता पलट गई है। यहां SKM को बहुमत मिला है।

चुनाव पर हर अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

Sikkim Vidhan Sabha Election Result

Auto Refresh
Refresh
  • 9:23 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 14 सीटों पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 9 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

  • 8:37 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा 3 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 5 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • 8:35 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 13 सीटों पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 8 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

  • 8:08 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा एक सीट पर और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 5 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • 8:07 PM (IST)

    सिक्किम में 20 विधानसभा सीटों के नतीजे आ गए हैं। इनमें से 13 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने और 7 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जीत हासिल की है।

  • 7:24 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीतीं 10 और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने जीतीं 6 विधनसभा सीटें। वोटों की गिनती अब भी जारी है।

  • 7:23 PM (IST)

    4-4 सीटों पर आगे चल रहे हैं सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट। वोटों की गिनती अब भी जारी है।

  • 6:02 PM (IST)

    9 सीटें पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल की है और 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 4 सीटें जीत ली हैं और 6 सीटों पर आगे चल रहा है। यहां कुल 13 सीटों पर परिणाम घोषित हो गया है और 9 सीटों पर रुझान आ रहे हैं।

  • 4:52 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को 48 फीसदी वोट मिला है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 47.75 फीसदी वोट मिले हैं। वोटों की गिनती अभी जारी है।

  • 4:45 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 3 सीट पर जीत हासिल कर ली है और कुल 6 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • 4:04 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 3 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट के साथ खाता खोल लिया है और 5 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • 3:43 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 6 सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 4 सीटों पर बढ़त बना रखी है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट ने एक सीट के साथ खाता खोल लिया है और 4 सीटों पर आगे चल रहा है।

  • 3:20 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने चार सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 5 सीट पर आगे चल रही है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट 4 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 2:35 PM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने दो सीटों पर जीत हासिल कर ली है और 6 सीट पर आगे चल रही है।

  • 2:30 PM (IST)

    सिक्किम में 11 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं और एक सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने जीत हासिल कर ली है। इसके अलावा 7 सीट पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और 4 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रहा है।

  • 2:28 PM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा चुनावों का पहला नतीजा सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के पक्ष में गया। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है।

  • 1:39 PM (IST)

    सिक्किम में 10 विधानसभा सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 7 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और 3 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रहा है। यहा विधानसभा की कुल 32 सीटें हैं।

  • 11:51 AM (IST)

    सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा को अभी तक 49 फीसदी वोट मिला है। वहीं, सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को 46.3 फीसदी वोट मिला है।

  • 11:50 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा की 9 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 7 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और 2 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रहा है।

  • 11:20 AM (IST)

    सिक्किम विधानसभा चुनावों में BJP को ना के बराबर वोट मिलते दिख रहे हैं।

  • 10:33 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा की 7 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 5 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा और 2 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट आगे चल रहा है।

  • 10:24 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा की 6 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से 2 पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट और 4 पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा आगे चल रहा है।

  • 9:54 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा की 2 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। इनमें से एक पर सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट और एक पर सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा आगे चल रहा है।

  • 9:53 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा की एक सीटों पर रुझान सामने आया है। ये रुझान सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के पक्ष में है। सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट एक सीट पर आगे चल रही है।

  • 8:54 AM (IST)

    सिक्किम में विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है। लेकिन, चुनाव आयोग की ओर से अभी तक किसी भी सीट का शुरुआती रुझान नहीं आया है।

  • 8:37 AM (IST)
  • 8:03 AM (IST)

    वोटों की गिनती शुरू। लगातार अपडेट रहने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी के साथ।

  • 7:47 AM (IST)

    अब बस थोड़ी ही देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। मतगणना बूथों पर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

  • 7:42 AM (IST)

    देश के विभिन्न हिस्सों में मतगणना के बाद हिंसा की आशंकाओं के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को ही राज्यों को एक अलर्ट जारी कर दिया था।

  • 6:44 AM (IST)

    सिक्किम विधानसभा चुनावों की दिलचस्प बात ये है कि 1979 के बाद अभी तक सिक्किम के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी दोनों राष्ट्रीय दलों को सत्ता में विराजमान होने का मौका नहीं मिल पाया। हालांकि, 1984 में कांग्रेस को महज 13 दिन सत्ता में रहने का मौका मिला था। इसके बाद से कांग्रेस वापसी नहीं कर सकी है।

  • 6:32 AM (IST)

    राज्य की सभी 32 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में यानी 11 अप्रैल को मतदान हुआ था और आज देशभर में हो होने वाली मतगणना के साथ यहां की सभी विधानसभा सीटों पर भी मतगणना होगी।

  • 6:13 AM (IST)

    सिक्किम की सभी 32 विधानसभा सीटों पर आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024

Advertisement
Advertisement
Advertisement