1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. राज्यसभा उप चुनाव: सुधांशु त्रिवेदी ऊत्तर प्रदेश और सतीश दूबे बिहार से होंगे भाजपा प्रत्याशी

राज्यसभा उप चुनाव: सुधांशु त्रिवेदी ऊत्तर प्रदेश और सतीश दूबे बिहार से होंगे भाजपा प्रत्याशी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 03, 2019 07:07 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 07:27 pm IST

उत्तर प्रदेश और बिहार की 1-1 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा उप चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं

Sudhanshu Trivedi and Satish Dubey are BJP candidate for Rajya Sabha By Elections- India TV Hindi
Sudhanshu Trivedi and Satish Dubey are BJP candidate for Rajya Sabha By Elections Image Source : ANI

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार की 1-1 सीट के लिए होने वाले राज्यसभा उप चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी उत्तर प्रदेश और पार्टी नेता सतीश दूबे बिहार से राज्यसभा उप चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए गए हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन से उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीट खाली हुई है जबकि वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राम जेठमलानी के निधन से बिहार में राज्यसभा सीट खाली हुई है। 

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि दोनो ही सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की आसान जीत हो सकती है, उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पास प्रचंड बहुमत है जबकि बिहार में जनता दल यूनाइटेड और भाजपा की गठबंधन सरकार होने की वजह से वहां भी संख्याबल की कमी नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024