Tamil Nadu Election Results 2021: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। विधानसभा की कुल 234 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती का काम चल रहा है। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल अन्नाद्रमुक (AIADMK) और मुख्य विपक्षी द्रमुक (DMK) के बीच है। सीएम के. पलानीस्वामी, उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन, अम्मा मक्काल मुनेत्र कझगम के प्रमुख टीटीवी दिनाकरण, एमएनएम के हसन और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख एल. मुरूगन सहित करीब 4000 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होना है।
लाइव टीवी