1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Thousand Lights Election Results: 32 हजार वोटों से हारी बीजेपी की खुशबू सुंदर, डीएमके की जीत

Thousand Lights Election Results: 32 हजार वोटों से हारी बीजेपी की खुशबू सुंदर, डीएमके की जीत

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 02, 2021 12:04 pm IST,  Updated : May 03, 2021 01:44 pm IST

Thousand Lights Election Result: साल 2016 में Thousand Lights विधानसभा सीट पर डीएमके को जीत नसीब हुई थी। पिछले चुनाव में डीएमके प्रत्याशी को इस सीट पर 61,726 वोट मिले थे जबकि एआईएडीएमके को 52,897 वोट मिले थे। भाजपा साल 2016 के चुनाव में इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी।

Thousand Lights Election Result Khushbu Sundar BJP Ezhilan N DMK KM Shariff MNM Tamil Nadu Election - India TV Hindi
Tamil Nadu Election Results: Thousand Lights में खुशबू सुंदर आगे, क्या खिलेगा भाजपा का कमल? Image Source : INDIA TV

Thousand Lights Election Result: तमिलनाडु विधानसभा की Thousand Lights विधानसभा सीट पर  भारतीय जनता पार्टी की खुशबू सुंदर डीएम के उम्मीदवार से 32 हजार वोटों से हार गयी हैं।  इस चुनाव में भाजपा और एआईएडीएमका का चुनावी गठबंधन है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और स्टालिन की पार्टी डीएमके मिलकर चुनाव लड़ रही है। तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता और करुणानिधि के निधन के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव है।

बात अगर पिछले विधानसभा चुनावों की करें तो साल 2016 में Thousand Lights विधानसभा सीट पर डीएमके को जीत नसीब हुई थी। पिछले चुनाव में डीएमके प्रत्याशी को इस सीट पर 61,726 वोट मिले थे जबकि एआईएडीएमके को 52,897 वोट मिले थे। भाजपा साल 2016 के चुनाव में इस सीट पर तीसरे नंबर पर रही थी। भाजपा के प्रत्याशी को इस सीट पर महज 8516 वोट ही नसीब हुए थे। साल 2011 में इस सीट पर एआईएडीएमके के वलार्मथी जीते थे। स्टालिन एमके इस सीट से साल 1996, साल 2011 और साल 2006 में चुनाव जीत चुके हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024