Assembly Election Live Updates: पांच राज्यों में चुनावों को लेकर राजनीतिक अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं शुक्रवार को वर्चुअल रैली के नाम कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाने वाली सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। इतना ही नहीं सपा के नेता मंच पर भी बिना मास्क के दिखे। आज अखिलेश यादव इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती पार्टी कार्यालय में 'जनकल्याणकारी दिवस' रूप में अपना जन्मदिन मनाएंगी। साथ चुनाव आयोग रैली-सभाओं को लेकर बैठक कर सकता है। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए शायद रैली आदि करने पर प्रतिबंध आगे बढ़ाया जाएगा। कल यूपी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, इसकी घोषणा काफी पहले कर चुके थे। इनके साथ अन्य चेहरे भी दिखे। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: पंजाब में कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, चमकौर साहिब से चन्नी लड़ेंगे चुनाव
Assembly Election Live Updates: पंजाब में कांग्रेस ने जारी की अपनी पहली लिस्ट, चमकौर साहिब से चन्नी लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। अपनी पहली सूची में कुल 107 पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। साथ ही सीएम योगी के सीट को लेकर भी घोषणा की।
Assembly Election Live Updates:
-
3:10 PM (IST) Jan 15, 2022
'यूपी ने कोरोना से अच्छे से लड़ाई लड़ी'
गोरखपुर में कोरोना के 2241 एक्टिव केस, यूपी ने कोरोना से अच्छे से लड़ाई लड़ी, यहां पर्याप्त मात्रा में कोरोना टेस्ट हो रहे हैं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-
2:47 PM (IST) Jan 15, 2022
पंजाब कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट देखिए-
पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस ने 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब SC से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। यहां पूरी लिस्ट देखें-
-
2:41 PM (IST) Jan 15, 2022
चमकौर साहिब से चन्नी लड़ेंगे चुनाव
पंजाब कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 86 सीटों पर उम्मीदवारों को नाम शामिल हैं। इसमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी का नाम भी है। चमकौर साहिब से चन्नी चुनाव लड़ेंगे।
-
2:37 PM (IST) Jan 15, 2022
पंजाब कांग्रेस ने की पहली लिस्ट में 86 उम्मीदवार
पंजाब कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है जिसमें 86 सीटों पर उम्मीदवारों को नाम शामिल हैं। बता दें इस लिस्ट को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी। अब जाकर कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट शेयर की है।
-
2:36 PM (IST) Jan 15, 2022
पंजाब कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की
पंजाब कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई है। इस लिस्ट को लेकर लंबे समय से बातचीत चल रही थी। अब जाकर कांग्रेस अपनी पहली लिस्ट शेयर की है।
-
2:35 PM (IST) Jan 15, 2022
राकांपा और सपा गठबंधन को लेकर बातचीत जारी
यूपी में राकांपा और सपा के बीच गठबंधन हो सकता है। न्यूज एजेंसी भाषा की जानकारी के अनुसार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए सीट बटवारे के फार्मूले पर समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ बातचीत कर रही है और अब तक राकांपा के लिए एक सीट तय की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की वर्तमान स्थिति 1993 की तरह ही है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को उस वहां सत्ता पर काबिज होने से रोक दिया गया था। राकांपा के मुख्य प्रवक्ता और महाराष्ट्र के मंत्री मलिक ने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “राकांपा और समाजवादी पार्टी ने एक सीट तय की है, जिस पर हम (राकांपा) चुनाव लड़ेंगे। अन्य सीटों के बारे में बात चल रही है। मौजूदा स्थिति उत्तर प्रदेश में 1993 जैसा ही है, जब भाजपा सत्ता से बेदखल हुई थी।”
-
2:30 PM (IST) Jan 15, 2022
अखिलेश ने चंद्रशेखर पर लगाए ये आरोप
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "समजवादी पार्टी से उन्होंने (भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद) जो भी बात की मैंने उनकी बात मानी और रामपुर मनिहरन और गाज़ियाबाद वाली सीटें उनको दी। उन्होंने किसी से फोन पर बात करने के बाद मुझको बताया कि वह चुनाव साथ में नहीं लड़ सकते।"
-
2:28 PM (IST) Jan 15, 2022
AAP ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप
आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है। ट्वीट कर कहा, "BJP के इशारों पर नाच कर चुनाव आयोग Punjab में नए राजनीतिक दल को Register करने जा रहा है। केवल AAP के वोट काटने के लिए समय सीमा को 30 दिन से 7 दिन कर पार्टी रजिस्टर करेगा चुनाव आयोग! अचार संहिता लगने के बाद नई पार्टी को कैसे रजिस्टर कर सकता है चुनाव आयोग?"
-
1:51 PM (IST) Jan 15, 2022
उत्तराखंड कांग्रेस महिला अध्यक्ष छोड़ सकती हैं पार्टी- सूत्र
उत्तराखंड में जैसे-जैसे टिकट बांटने का समय पास आ रहा है। वैसे-वैसे राजनीतिक दलों का गुणा भाग खराब होता दिखाई दे रहा है। नैनीताल से पूर्व विधायक सरिता आर्य को लेकर सूत्र बताते हैं कि वह बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि देर रात प्रदेश कांग्रेस महिला अध्यक्ष सरिता आर्य बीजेपी प्रभारी से मुलाकात करने पहुंची थी।
-
1:40 PM (IST) Jan 15, 2022
बीजेपी ने योगीजी को पहले ही घर भेज दिया- अखिलेश
इधर बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी की और उधर अखिलेश यादव ने तंज कसा। योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे इस पर अखिलेश ने कहा- बीजेपी ने योगीजी को पहले ही घर भेज दिया।
-
1:27 PM (IST) Jan 15, 2022
68 प्रतिशत सीटें दलित-पिछड़ों और महिलाओं को-बीजेपी
107 में 68 प्रतिशत सीटें दलित-पिछड़ों और महिलाओं को पार्टी ने दी है। बता दें कि आज बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 नए उम्मीदवारों को शामिल किया है। वहीं पार्टी ने 20 सीटिंग विधायकों का टिकट काट दिया है।
-
1:23 PM (IST) Jan 15, 2022
20 बीजेपी विधायकों के टिकट कटे
आज बीजेपी ने यूपी इलेक्शन को लेकर पहली लिस्ट जारी की। इस दौरान करीब 20 विधायकों के टिकट काट दिए हैं। साथ ही पार्टी ने इस बार 21 नए विधायकों को मौका दिया है।
-
1:21 PM (IST) Jan 15, 2022
बीजेपी उतार रही है 21 नए उम्मीदवार
आज बीजेपी ने 21 नए उम्मीदवार को पहली लिस्ट में शामिल किया है। करीब 20 सीटिंग एमएलए के टिकट काटे हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पार्टी ने उन लोगों को कहीं और इंगेज किया जा रहा है।
-
1:17 PM (IST) Jan 15, 2022
देवबंद से ब्रजेश सिंह को टिकट
ब्रजेश सिंह देवबंद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने यहां से इनपर दाव लगाया है। इस सीट पर पार्टी की नजर रहेगी।
-
1:12 PM (IST) Jan 15, 2022
केशव प्रसाद मौर्य को सिराथु से टिकट
मौजूदा डिप्टी मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज के सिराथु सीट से चुनाव लड़ेंगे। बता दें, बीजेपी ने पहले फेज के 58 में से 57 सीटों की घोषणा और दूसरे फेज के 55 में से 48 सीटों पर ऐलान किया है।
-
1:08 PM (IST) Jan 15, 2022
नोएडा से पंकज सिंह लड़ेंगे चुनाव
नोएडा से पंकज सिंह चुनाव लड़ेंगे। बता दें पंकज केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। बता दें, पहले फेज के 58 में से 57 सीटों की घोषणा और दूसरे फेज के 55 में से 48 सीटों पर ऐलान किया है।
-
1:02 PM (IST) Jan 15, 2022
गोरखपुर से चुनाव लड़ेंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे। बता दें, पहले फेज के 58 में से 57 सीटों की घोषणा और दूसरे फेज के 55 में से 48 सीटों पर ऐलान करने वाले हैं। आज 105 सीटों की घोषणा होने वाली है।
-
1:00 PM (IST) Jan 15, 2022
बीजेपी: सिर्फ 105 सीटों की घोषणा
पहले फेज के 58 में से 57 सीटों की घोषणा और दूसरे फेज के 55 में से 48 सीटों पर ऐलान करने वाले हैं। आज 105 सीटों की घोषणा होने वाली है।
-
12:58 PM (IST) Jan 15, 2022
यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल- धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर प्रदेश आज देश में एक नंबर राज्य है। योगी जी के शासनकाल में आगे बढ़ रहा है। पिछले 5साल में योगी ने दंगाईयों, गुंडों पर नकेल कसने का काम किया है। यूपी में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है।
-
12:54 PM (IST) Jan 15, 2022
यूपी की स्थिति पहले चिंताजनक थी- धर्मेंद्र प्रधान
उत्तर प्रदेश की स्थिति 2017 में चिंताजनक थी, गुंडाराज चल रहा था। हमने इसकी मुक्ति के लिए पहले भी कहा था। हमारी सरकार ने गुंडों पर लगाम कसा है। योगी जी ने यूपी में विकास किया है।
-
12:52 PM (IST) Jan 15, 2022
धर्मेंद प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया शुरू
बीजेपी यूपी के लिए पहली लिस्ट आने वाली है। इसको लेकर दिल्ली में बीजेपी प्रेस वार्ता शुरू कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र संबोधित कर रहे हैं। सभी को मकर सक्रांति की शुभकामनाएं दी।
-
12:48 PM (IST) Jan 15, 2022
यूपी की जनता बसपा को फिर सत्ता में लाएगी- मायावती
आज लखनऊ में प्रेस वार्ता के दौरान बसपा प्रमुख ने कहा, "यूपी की जनता बहुजन समाज पार्टी के पिछले काम काज के आधार पर बीएसपी को वोट देंगे और इस पार्टी को सत्ता में लाएंगे।" साथ ही उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी की जिसमें 53 सीटों को लेकर घोषणा की गई है।
-
12:32 PM (IST) Jan 15, 2022
किसका कटेगा टिकट.. कौन होगा रिपीट?
उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर भाजपा आज अपनी पहली लिस्ट जारी करने वाला है। अबतक कईयों ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। देखना है कि लिस्ट में किसका नाम आता है और किसका पत्ता साफ होता है।
-
12:29 PM (IST) Jan 15, 2022
काशी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे PM
उत्तर प्रदेश के वाराणसी के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पार्टी ने शनिवार को यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी का यह पहला राजनीतिक कार्यक्रम होगा। सूत्रों ने बताया कि मोदी इस दौरान संभवत: डिजिटल संवाद करेंगे। भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई ने कार्यक्रम की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी और लोगों से नमो ऐप के जरिए अपने विचार एवं सुझाव साझा करने को कहा।
-
12:23 PM (IST) Jan 15, 2022
चुनावी रैली होगी या रोक बरकरार?
रैलियों पर रोक को लेकर आज चुनाव आयोग का फैसला आने वाला है। बता दें, सुबह 11 बजे से रैलियों पर रोक को लेकर आज चुनाव आयोग बैठक हो रही है। स्वास्थ्य सचिव भी शामिल हैं। बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा कि रैलियां, सभाएं, यात्राएं करने की अनुमित दी जाए या नहीं। जान लें, 15 जनवरी तक सभी पार्टियों को रैली आदि करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
-
11:54 AM (IST) Jan 15, 2022
बसपा ने पहली लिस्ट जारी की
उत्तर प्रदेश में बसपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है। बताया जा रहा है कि पहली लिस्ट में 53 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मायावती ने लिस्ट जारी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी को रोकने की साजिश हो रही है।
-
11:46 AM (IST) Jan 15, 2022
पंजाब में कांग्रेस को झटका, पूर्व मंत्री ने दिया इस्तीफा
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान कांग्रेस से 50 साल पुराना नाता तोड़ने के एक दिन बाद शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। आप नेता और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने कहा कि मान के शामिल होने से राज्य में पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी।
-
11:08 AM (IST) Jan 15, 2022
मायावती की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू
बसपा सुप्रीमो मायावती आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं। उस दौरान कहा कि मेरे कार्यकर्ता मेरा जन्मदिन जनकल्याण दिवस के रूप में मनाएंगे। मायावती ने आज से डिजिटल कैंपेन की शुरुआत की है।
-
10:49 AM (IST) Jan 15, 2022
अखिलेश को दलितों की जरूरत नहीं- चंद्रशेखर आजाद
आज चंद्रशेखर आजाद ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि अखिलेश यादव दलितों को नहीं चाहते हैं। उनको जरूरत नहीं है। अखिलेश को सामाजिक न्याय का मतलब नहीं पता है। लेकिन मैं दलितों को समझता हूं और उनके लिए लड़ रहा हूं। आज लखनऊ में आजाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पहले रोक दिया था लेकिन बाद में इजाजत दे दी गई।
-
10:46 AM (IST) Jan 15, 2022
चंद्रशेखर ने अखिलेश से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर बहुजन युवा नेता चंद्रशेखर आजाद ने सपा प्रमुख चंद्रशेखर से मुलाकात की। आज लखनऊ में आजाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। हालांकि पुलिस ने पहले रोक दिया था लेकिन बाद में इजाजत दे दी गई।
-
10:42 AM (IST) Jan 15, 2022
मुस्लिम वोटों के लिए RSS का मुस्लिम राष्ट्रीय मंच मैदान में उतरा
उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड सहित पांचों चुनावी राज्यों में भाजपा का अल्पसंख्यक मोर्चा लगातार मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के वोटरों को लुभाने के लिए कई तरह के अभियान चला रहा है । लेकिन अब भाजपा की नैया को पार लगाने के लिए RSS से जुड़ा मुस्लिम राष्ट्रीय मंच भी उतर गया है।
-
10:20 AM (IST) Jan 15, 2022
लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पुलिस ने रोका, दफ्तर बंद कराया
लखनऊ में चंद्रशेखर आजाद को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से पुलिस ने रोका, दफ्तर बंद कराया
-
10:06 AM (IST) Jan 15, 2022
चुनाव आयोग और स्वास्थ्य सचिव की बैठक आज
रैलियों पर रोक को लेकर आज चुनाव आयोग सुबह 11 बजे बैठक करने जा रहा है। स्वास्थ्य सचिव के साथ आयोग बैठक करने के बाद फैसला लेगा कि रैलियां, सभाएं, यात्राएं करने की अनुमित दी जाए या नहीं। इसका आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होना है। बता दें, 15 जनवरी तक सभी पार्टियों को रैली आदि करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है।
-
7:32 AM (IST) Jan 15, 2022
सपा रैली मामले में SHO सस्पेंड
कल लखनऊ में समाजवादी पार्टी की रैली में भारी भीड़ देखने को मिली। इसको लेकर करीब 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। पीटीआई भाषा की जानकारी के मुताबिक, इस मामले को लेकर चुनाव आयोग द्वारा स्थानीय थाना के एसएचओ पर कार्रवाई की गई है।
-
7:29 AM (IST) Jan 15, 2022
बीजेपी चुनाव समिति की बैठक
गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश चुनावों को लेकर उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) अगले सप्ताह दूसरी बार बैठक करेगी।
-
7:20 AM (IST) Jan 15, 2022
उत्तराखंड में कांग्रेस ने लिस्ट की तैयार
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक की। बैठक में 70 सीटों पर कर चर्चा हुई। पार्टी ने शनिवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई है। बैठक के बाद उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 70 सीटों पर चर्चा हुई और लगभग सभी नामों को उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर अंतिम रूप दिया गया है।
-
7:18 AM (IST) Jan 15, 2022
दो दिन गोवा दौर पर रहेंगे अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार और रविवार को गोवा दौरे पर रहेंगे। आप संयोजक केजरीवाल शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे गोवा पहुंचेंगे और पार्टी का प्रचार करेंगे। आप के अनुसार पंजाब के बाद अब केजरीवाल गोवा में 'डोर टू डोर' अभियान की शुरूआत करेंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार को यानी 16 जनवरी को केजरीवाल पणजी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। पणजी सीट से वाल्मीकि नायक को आम आदमी पार्टी ने दूसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है।