Assembly Election Live Updates: यूपी में आज बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट इंडिया टीवी को मिली है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में इस्तीफा देने का सिलसिला लगातार जारी है। यूपी सरकार के मंत्री पद से इस्तीफा दे चुके स्वामी प्रसाद मौर्य आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। हालांकि, इसकी घोषणा काफी पहले कर चुके थे। इनके साथ अन्य चेहरे भी दिखे। लखनऊ में समाजवादी पार्टी ने वर्चुअल रैली के नाम पर काफी भीड़ करके कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई। इतना ही नहीं सपा के नेता मंच पर भी बिना मास्क के दिखे।वहीं सीएम योगी गोरखपुर में अपने दलित कार्यकर्ता के घर जाकर खाना खाए। कांग्रेस पंजाब चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। साथ ही अन्य राज्यों में भी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर सकती है। इसके अलावा चुनाव आयोग की एक अहम बैठक है जो अपने पर्यवेक्षकों के साथ करने वाली है। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है।
अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंच पर कई नेता मौजूद दिखे। आज मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। लखनऊ में कई दिनों से अखिलेश और स्वामी प्रसाद के बीच वार्ता चल रही थी।
प्रियंका गांधी पर संबित पात्रा ने कहा है कि राजस्थान की निर्भया से मिलने क्यों नहीं गईं? जब अलवर में घटना घटी थी तब वह राजस्थान में थी लेकिन मिलने नहीं गई। राहुल और प्रियंका फेल हो चुके हैं।
आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मकर सक्रांति के मौके पर दलित के घर खाने पहुंचे हैं। गोरखपुर में अमृतलाल भारती के घर योगी खाना खा रहे हैं।
आज मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी मकर सक्रांति के मौके पर दलित के घर खाने पहुंचे हैं। गोरखपुर में अमृतलाल भारती के घर योगी आज खाना खाएंगे। इसके जरिए समाज को संदेश देना चाहते हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पहले चरण के चुनाव की अधिसचूना शुक्रवार को जारी होने के साथ नामांकन दाखिल होंगे। पहले चरण में 11 जिलों की 58 विधान सभा सीटों के लिए नामांकन होगा। इसमें नौ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी की जाएगी। पहले चरण की 58 विधान सभा सीटों में 9 सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश में भाजपा विधायकों के इस्तीफे पर शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा है, इस्तीफों का आंकड़ा बढ़ता जाएगा, ये तो शुरुआत है मेरी जानकारी है कि 10 मंत्री और इस्तीफा दे सकते हैं। जब अपने प्रमुख मंत्री ही छोड़कर जा रहे हैं तो समझ लीजिए कि हवा किस दिशा में जा रही है। बता दें, शिवसेना यूपी में 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।
बीजेपी की पहली लिस्ट में ओबीसी 22, सवर्ण 21, एससी जाति समुदाय के 8 उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि जाट 11, गुर्जर 5, ब्राह्मण 7, राजपूत 9.
भारतीय जनता पार्टी यूपी के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी करने जा रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने अबतक 3 चरण के लिस्ट तैयार कर लिए हैं। कैराना से मृगांका सिंह की सीट पक्की मानी जा रही है। नाहिद हसन समाजवादी पार्टी से यहां पर मृगांका के खिलाफ लड़ने वाले हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस बार कांग्रेस पार्टी लगभग 68 मौजूदा विधायकों को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है। इनमें से 10 ऐसे विधायक चिह्न्ति किए गए हैं, जिनके टिकट पर संशय बना है। वहीं 9 विधायकों का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में पंजाब को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा केंद्रीय चुनाव समिति की सहमति के बाद पहली सूची जारी कर दी जाएगी।
न्यूज एजेंसी भाषा की जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया। सूत्रों ने कहा कि डिजिटल माध्यम से आयोजित बैठक में पार्टी के सभी उम्मीदवारों पर चर्चा हुई, लेकिन बृहस्पतिवार को सूची जारी नहीं की गई।
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस एक या दो दिन में पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुके हैं। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिये एक चरण में 14 फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतगणना होगी।
चुनाव से पहले खूब इस्तीफा दिए जा रहे हैं। बीजेपी के कई मंत्री और विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। बताया जा रहा है कि आज लखनऊ में बागी नेता बैठक कर रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज संक्राति के दिन सुनामी आने वाला है।
यूपी में बीजेपी उम्मीदवारों के नाम के लिए करीब 25 घंटे बैठक चली थी जिसके बाद लिस्ट बनी। 172 लोगों के नाम फाइनल हो चुके हैं। इंडिया टीवी को बीजेपी की पहली लिस्ट मिली है। इसमें यूपी चुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें जाट और ठाकुर उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं।
संपादक की पसंद