Assembly Election Live Updates: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव होंगे। चुनाव को लेकर सभी दल प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। पीएम मोदी भी लगातार दौरे पर नजर आ रहे हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी मेरठ जाकर 700 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने जा रहे हैं। वहीं, पंजाब में रैली करने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज लखनऊ जाकर यूपी वालों के लिए घोषणा करने वाले हैं। साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी लखनऊ में जनता को संबोधित करने जा रहे हैं। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़े हर अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें।
- Hindi News
- लोकसभा चुनाव 2024
- इलेक्शन न्यूज
- Assembly Election Live Updates: मेरठ में पीएम मोदी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
Assembly Election Live Updates: मेरठ में पीएम मोदी ने किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में पूजा कर ली है। इसके बाद वह मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का शिलान्यास करेंगे।
Assembly Election Live Updates
-
2:53 PM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ लोकल के लिए वोकल तो है ही- पीए मोदी
खेल से जुड़ी सर्विस और सामान का वैश्विक बाज़ार लाखों करोड़ों रुपए का है। मेरठ से ही अभी 100 से अधिक देशों को स्पोर्ट्स का सामान निर्यात होता है। मेरठ लोकल के लिए वोकल तो है ही। लोकल को ग्लोबल भी बना रहा है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरठ
-
2:52 PM (IST) Jan 02, 2022
योगी सरकार अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है- पीएम मोदी
अब योगी आदित्यनाथ की सरकार ऐसे अपराधियों के साथ जेल-जेल खेल रही है। पांच साल पहले इसी मेरठ की बेटियां शाम होने के बाद अपने घर से निकलने से डरती थीं। आज मेरठ की बेटियां पूरे देश का नाम रौशन कर रही हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
-
2:49 PM (IST) Jan 02, 2022
उत्तराखंड में केंद्रीय कृषि मंत्री का कांग्रेस पर हमला
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देहरादून में कहा, उत्तराखंड छोटा राज्य है इसलिए इस राज्य को केंद्र की नज़र की ज़्यादा आवश्यक्ता है। इसलिए पिछले वर्षों में डबल इंजन की सरकार ने राज्य में हर विषयों पर उत्तरोत्तर विकास किया है। कांग्रेस की सरकार में लोगों ने विकास नहीं देखा था।
-
2:46 PM (IST) Jan 02, 2022
लखनऊ से अखिलेश यादव
लखनऊ से अखिलेश यादव जनता को संबोधित कर रहे हैं। आप यहां सुन सकते हैं-
-
2:44 PM (IST) Jan 02, 2022
पहले UP में अपराधी और माफिया अपना खेल खेलते थे- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले की सरकारों में UP में अपराधी और माफिया अपना खेल खेलते थे। पहले बेटियों पर फब्तियां कसने वाले खुलेआम घूमते थे। मेरठ और आसपास के लोग भूल नहीं सकते कि पहले उनके घर जला दिए जाते थे। लोग अपना पुश्तैनी घर छोड़कर पलायन के लिए मज़बूर हो गए थे।
-
2:43 PM (IST) Jan 02, 2022
हमारी सरकार सबसे अधिक बिजली का उत्पादन करती थी- अखिलेश
सपा प्रमुख ने लखनऊ में कहा कि, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जानते नहीं हैं कि राज्य में बिजली के कारखाने कितने बन रहे हैं। हमारी सरकार में सबसे ज़्यादा बिजली का उत्पादन हुआ था। हमने कई जगहों पर बिजली के प्लांट तैयार किए हैं जिसकी मदद से हम 300 यूनिट बिजली मुफ़्त में देंगे।
-
2:32 PM (IST) Jan 02, 2022
2017 में जब से भाजपा की सरकार आई, प्रदेश में दंगे बंद हो गए, जिस कांवड़ यात्रा को रोक दिया गया था वो फिर से शुरू हो गई- सीएम योगी
-
2:09 PM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ दौरे पर पीएम मोदी, किया खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, दी 700 करोड़ रुपए की सौगात
पीएम मोदी ने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया है। राज्य का ये पहला खेल विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। इसकी लागत 700 करोड़ रुपए की है।
-
1:58 PM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ में 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का शिलान्यास करते हुए पीएम मोदी, सुने सीएम योगी का संबोधन
-
1:49 PM (IST) Jan 02, 2022
देखें वीडियो: एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली से मेरठ गए पीएम मोदी
-
1:44 PM (IST) Jan 02, 2022
देखें वीडियो- सिर्फ वाहवाही के लिए छापे मारे गए, लखनऊ की रैली में बोले अखिलेश
-
1:43 PM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ पहुंचे पीएम मोदी, यूपी में पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की रखेंगे आधारशिला
-
1:30 PM (IST) Jan 02, 2022
आईटी रेड पर बोले अखिलेश- छापेमारी में मिला पैसा बीजेपी का
अखिलेश ने यूपी में लगातार चल रहे छापेमारी को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। कहा है कि छापेमारी में मिला पैसा बीजेपी का है।
-
12:24 PM (IST) Jan 02, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क के रास्ते दिल्ली से मेरठ पहुंचे हैं। उन्होंने इसके लिए एक्सप्रेस-वे का इस्तेमाल किया था।
-
12:11 PM (IST) Jan 02, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
-
11:48 AM (IST) Jan 02, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ के औघड़नाथ मंदिर में पूजा की है। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल भी हैं। इसके बाद पीएम मोदी मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे।
-
10:50 AM (IST) Jan 02, 2022
22 की लड़ाई.. पारा बहुत हाई
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में चुनावी घमासान होगा। इसके लिए मुख्य राजनीतिक दल जमकर रैली कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी की रैलियों में वादे किए जा रहे हैं।
-
10:32 AM (IST) Jan 02, 2022
अखिलेश हैं 'चुनावी हिंदू'- बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 'चुनावी हिंदू' बताया है। इस बाबत भाजपा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अखिलेश एक तरफ श्रीराम का विरोध करते दिख रहे हैं। बीजेपी ने ट्वीट करके समाजवादी पार्टी के मुखिया को बेनकाब किया है। बता दें, सपा आज यूपी में ‘ब्रह्मादेश समागम’ करने जा रही है। बदलापुर, जौनपुर में इसका आयोजन किया जा रहा है।
-
10:24 AM (IST) Jan 02, 2022
कांग्रेस नेता लाली मजीठिया AAP में शामिल
कांग्रेस को पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले झटका लगा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सुखजिंदर राज सिंह उर्फ लाली मजीठिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।
-
10:11 AM (IST) Jan 02, 2022
यूपी में रैलियों का 'सुपर संडे': पीएम मोदी मेरठ में तो अखिलेश-केजरीवाल लखनऊ में ठोकेंगे ताल
-
9:39 AM (IST) Jan 02, 2022
आज सपा का ‘ब्रह्मादेश समागम’
बदलापुर, जौनपुर में 2 जनवरी को आयोजित होने वाले ‘ब्रह्मादेश समागम’ के सफल आयोजन की अखिलेश यादवन ने शुभकामनाएँ दी है!
-
8:44 AM (IST) Jan 02, 2022
सबसे पहले शहीद स्मारक जाएंगे PM Modi
बताया जा रहा है कि पीएम मोदी सबसे पहले शहीद स्मारक जाएंगे। इसके बाद औघड़नाथ मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे।
-
8:40 AM (IST) Jan 02, 2022
केजरीवाल यूपी में करेंगे कमाल
नए साल में केजरीवाल दिल्ली वाला कमाल यूपी में करने जा रहे हैं। 02 जनवरी सुबह 11 बजे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के स्मृति उपवन में नए साल में, नए ढंग से, नए उत्तर प्रदेश को गढ़ने आ रहे हैं।
-
8:36 AM (IST) Jan 02, 2022
केजरीवाल करेंगे डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज एक महत्वपूर्ण डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। आज दोपहर 12 बजे वे प्रेस वार्ता के जरिए कुछ जरूरी बात करने वाले हैं। इस दौरान कुछ घोषणाएं भी हो सकती हैं।
-
8:31 AM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ को 700 करोड़ की सौगात देंगे PM मोदी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ जाएंगे। वहां पर 700 करोड़ खेल विश्वविद्यालय का शिलन्यास करने वाले हैं।
-
8:30 AM (IST) Jan 02, 2022
औघड़नाथ मंदिर जाएंगे पीएम
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औघड़नाथ मंदिर जाकर दर्शन करेंगे और आशीर्वाद लेंगे।
-
8:28 AM (IST) Jan 02, 2022
लखनऊ में अखिलेश
समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव आज राजधानी लखनऊ में रैली करने वाले हैं।
-
8:19 AM (IST) Jan 02, 2022
लखनऊ में केजरीवाल
पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लखनऊ में रैली करने वाले हैं।
-
8:18 AM (IST) Jan 02, 2022
TMC के अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा जाएंगे
तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी त्रिपुरा जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दो दिन के दौरे पर रहेंगे।
-
8:14 AM (IST) Jan 02, 2022
मेरठ में पीएम मोदी
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ जाएंगे। वहां पर खेल विश्वविद्यालय का शिलन्यास करने वाले हैं।