नयी दिल्ली: पांच राज्यों में होनेवाले विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार अपने चरम पर है। इस पूरे चुनाव में उत्तर प्रदेश पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यूपी चुनाव को लेकर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती गाजियाबाद तो कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी बुलंदशहर में पार्टी का प्रचार करेंगी। वहीं बीजेपी के दिग्गज नेता अमित शाह आज बुलंदशहर और गाजियाबाद में रैली करेंगे। उधर, अखिलेश और जयंत की जोड़ी नोएडा में प्रचार करेगी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से आज नामांकन दाखिल करेंगे।

