नयी दिल्ली: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, सभी दलों के नेताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। आज गोरखपुर शहर सीट से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामांकन दाखिल किया। वहीं अखिलेश और जयंत की जोड़ी आगरा में प्रचार कर रहे हैं। प्रियंका गांधी गाजियाबाद में और सचिन पायलट बुलंदशहर में कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी आज यूपी के चुनावी दंगल में हुंकार भरने वाले हैं। वे एक वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली के जरिए वे गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, नोएडा और अलीगढ़ की सीटों के लिए प्रचार करेंगे।