1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Himachal Exit Poll: हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर बना सकती है पूर्ण बहुमत की सरकार, इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल का अनुमान

Himachal Exit Poll: हिमाचल प्रदेश में भाजपा फिर बना सकती है पूर्ण बहुमत की सरकार, इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल का अनुमान

 Published : Dec 05, 2022 07:14 pm IST,  Updated : Dec 06, 2022 06:40 am IST

India TV-Matrize Exit Poll Himachal vidhansabha chunav 2022: इंडिया-टीवी मैटराइज के एग्जिट पोल के अनुसार हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 68 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं।इस प्रकार वह पिछली बार की अपेक्षा कुछ कम सीटों किंतु स्पष्ट बहुमत के साथ दोबारा सत्ता बरकरार रख सकती है।

इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल- India TV Hindi
इंडिया टीवी-मैटराइज एग्जिट पोल Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली, 5 दिसम्बर - इंडिया-टीवी मैटराइज के एग्जिट पोल के मुताबिक,  हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को 68 सीटों वाले विधानसभा चुनाव में 35 से 40 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार की तुलना में भाजपा की सीटें कुछ कम हो सकती है, लेकिन उसे स्पष्ट बहुमत मिलेगा।  एग्जिट पोल का यह  पूर्वानुमान आज शाम इंडिया टीवी पर प्रसारित किया गया।  हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान हुआ था। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। 

इंडिया टीवी और मैटराइज ने एग्जिट पोल के लिए रैंडम सैंपलिंग क्वांटिटेटिव डेटा कलेक्शन 12 नवंबर से 20 नवंबर के बीच किया। इस दौरान 47,600 उत्तरदाताओं से बातचीत की गई। इसमें 28,560 पुरुष और 19,040 महिलाएं शामिल थी। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 700 मतदाताओं से बातचीत के आधार पर यह एक्जि पोल कराया गया। 

एक्जिट पोल के मुताबिक,  भाजपा को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को 26-31 सीटें मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को यहां कोई भी सीट मिलती नहीं दिखाई दे रही है। निर्दलीय और ‘अन्य’ के खाते में 0-3 सीटें जा सकती हैं। 

वोटों के प्रतिशत के लिहाज़ से,  भाजपा को 46 प्रतिशत और  कांग्रेस को 43 फीसद वोट मिलने का अनुमान है।  वहीं आप को केवल 2 फीसदी और ‘अन्य’ को नौ फीसदी वोट मिल सकते हैं।

2017 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 सीटें जीती थीं। इस लिहाज से भाजपा को पिछली बार की अपेक्षा चार सीटों का नुकसान हो सकता है। वहीं 2017 में कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को इस बार करीब आठ सीटों का फायदा होता दिख रहा है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 2 सीटें जीती थीं और सीपीआइ (एम) ने एक सीट जीती थी, जिनमें कोई विशेष परिवर्तन नहीं है।

 

क्षेत्रवार सीटों का विवरण इस प्रकार है:

ऊपरी हिमाचल (कुल 34 सीटें)

भाजपा 15-19 सीटें

कांग्रेस 14-18 सीटें

आप-     शून्य

अन्य 0-2 सीटें

ऊपरी हिमाचल क्षेत्र में वोटों के प्रतिशत के लिहाज से  बीजेपी 46 फीसदी, कांग्रेस 45 फीसदी, आप 2 फीसदी और अन्य 7 फीसदी वोट हासिल कर सकते हैं।

सीट स्विंग:

भाजपा - 4 सीटों का नुकसान,

कांग्रेस - 5 सीटों का लाभ

अन्य - 1 सीट का नुकसान।

निचला हिमाचल (कुल सीटें 34)

भाजपा 18-22

कांग्रेस 11-15

आप - शून्य

अन्य - 1 प्रतिशत

इस लिहाज से निचले हिमाचल क्षेत्र में भाजपा को 48 फीसदी, कांग्रेस को 42, आप को 2 फीसदी और अन्य को 8 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है।

सीट स्विंग:

बीजेपी - 3 सीटों का नुकसान

कांग्रेस - 3 सीटों का फायदा

अन्य - कोई बदलाव नहीं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी सीटों से जुड़े अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024