1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'यूपी में BJP प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी', गोरखपुर से टिकट मिलने के बाद बोले योगी आदित्यनाथ

'यूपी में BJP प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी', गोरखपुर से टिकट मिलने के बाद बोले योगी आदित्यनाथ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2022 04:45 pm IST,  Updated : Jan 15, 2022 04:45 pm IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है।

yogi adityanath- India TV Hindi
उप्र में भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी: योगी Image Source : PTI

Highlights

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे
  • डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे

गोरखपुर: गोरखपुर से टिकट देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। आसन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने शनिवार को दिल्ली में 107 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर शहर से चुनाव लड़ेंगे जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी जिले की सिराथू सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

भाजपा की सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में कोरोना महामारी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में अपनी पहली प्रतिक्रिया के रूप में योगी ने कहा, ''मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और संसदीय बोर्ड का आभारी हूं जिन्होंने मुझे गोरखपुर से भाजपा का प्रत्याशी बनाया हैं। गोरखपुर की जनता, कार्यकर्ताओं तथा अपने सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के सहयोग से भाजपा प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।''

उन्होंने कहा, ''आज भाजपा ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए पहली सूची जारी की है। भाजपा प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी, इसमें कोई शक नहीं है। भाजपा ने राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दे पर जिस प्रभावी ढंग से काम किया हैं, वह सभी लोगों के सामने हैं।’’

बता दें कि योगी अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। योगी पांच बार गोरखपुर से सांसद रह चुके हैं। पार्टी ने जिन 107 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उनमें से 105 सीटों पर पहले और दूसरे चरण में मतदान होना है। गोरखपुर में छठे चरण के तहत तीन मार्च को मतदान होगा।

(इनपुट- एजेंसी)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024