1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. चमराजपेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत, BJP-JDS भी मुकाबले में

चमराजपेट विधानसभा सीट पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत, BJP-JDS भी मुकाबले में

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 05, 2023 05:44 pm IST,  Updated : May 05, 2023 05:44 pm IST

2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चमराजपेट सीट से कांग्रेस ने जमीर अहमद खान को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने भास्कर राव को चुनावी अखाड़ा में उतारा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

Chamrajpet Constituency Election: चमराजपेट सीट कर्नाटक की अहम विधानसभा सीट है। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार ने ये सीट जीती थी। इसके मद्देनजर कांग्रेस ने एक बार जीत का सफर तय करने के लिए पुराने चेहरे को ही चुनावी मैदान में उतारा है। 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव में चमराजपेट सीट से कांग्रेस ने जमीर अहमद खान को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी यानी बीजेपी ने भास्कर राव को चुनावी अखाड़ा में उतारा है। वहीं, जेडीएस ने सी गोविंदराज पर भरोसा जताया है। यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) ने जगदीश चंद्र सी को मौका दिया है।

सीट पर पिछले चुनाव का नतीजा

पिछले विधानसभा चुनाव में चमराजपेट में कुल 54 प्रतिशत वोट पड़े थे। 2018 में कांग्रेस के जमीर अहमद खान ने भारती जनता पार्टी के एम लक्ष्मीनारायण को हराया था। कांग्रेस ने इस सीट से 33,137 वोटों के अंतर से बीजेपी को हराया था। चमराजपेट विधानसभा सीट बेंग्लुरु मध्‍य के अंतर्गत आती है। 

गौरतलब है कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होने वाले हैं। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। हालांकि, जेडीएस (JDS) भी चुनावी मैदान में है। इसी बीच, चुनाव प्रचार में बीजेपी और कांग्रेस नेताओं की ओर से बयानबाजी का दौर जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024