1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: बीजेपी का किला है चोरासी विधानसभा, यहां कांग्रेस और AAP के छूट जाएंगे पसीने

Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022: बीजेपी का किला है चोरासी विधानसभा, यहां कांग्रेस और AAP के छूट जाएंगे पसीने

 Published : Nov 24, 2022 08:33 pm IST,  Updated : Nov 24, 2022 08:33 pm IST

बीजेपी किसी प्रकार से कोई भी गलती नहीं करना चाहती है। वो हर सीट पर अपनी नजर बनाई हुई है। अगर बात करें चोरासी विधानसभा सीट की तो गुजरात के अहम सीटों में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

चोरासी विधानसभा बीजेपी का गढ़- India TV Hindi
चोरासी विधानसभा बीजेपी का गढ़ Image Source : INDIA TV

 

इस बार का गुजरात चुनाव काफी अहम है। इस चुनाव में बीजेपी समेत सभी पार्टियां मैदान में है। वहीं आम आदमी पार्टी ने इस बार अपनी सारी दमखम झोंक दी है। आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल लगातार गुजरात में जनसभाएं कर रहे हैं। इसके इत्तर बीजेपी भी अपनी जीत की तैयारी में लगी है। ये चुनाव बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण है। बीजेपी फिर से सत्ता में वापसी करने लिए दिन-रात एक की है। भारत के प्रधानमंत्री मोदी बिना थके प्रदेश में लगातार चुनावी सभा में शामिल हो रहे हैं।

वो अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। बीजेपी किसी प्रकार से कोई भी गलती नहीं करना चाहती है। वो हर सीट पर अपनी नजर बनाई हुई है। अगर बात करें चोरासी विधानसभा सीट की तो गुजरात के अहम सीटों में इसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सीट को भाजपा का गढ़ कहा जाता है।  

बीजेपी के किला को भेदना मुश्किल 

चोरासी विधानसभा सीट गुजरात के सूरत जिले में आती है। साल 2017 में बीजेपी ने इस सीट पर अपनी जीत दर्ज की थी। बीजेपी नेता पटेल झंखना हितेशकुमार भारी मतों से विजयी हुए थे। वहीं इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी पटेल योगेश भगवान की बड़ी हार हुई थी। दोनों के बीच वोटों काफी बड़ा मार्जिन था। हितेशकुमार को 173,882 वोट मिले थे तो वहीं 63,063 वोट योगेश भगवान को मिला था। यानी दोनों के बीच 110,819 वोटों का गैप था।

ये मार्जिन बताता है कि बीजेपी की प्रचंड जीत हुई थी। जानकारी के मुताबिक,2012 में बीजेपी यहां पर जीत हुई थी। इसके अलावा 2007 में भी भाजपा ने ही परचम लहराया था। ये विधानसभा सीट नवसारी के अंतर्गत आती है। 

इस बार कौन-कौन हैं मैदान में 
इस बार का चुनाव दिलचस्प होने वाला है। बीजेपी ने इस बार संदीप देसाई पर विश्वास जताया है। वहीं कांग्रेस ने भी कांतिलालभाई नानुभाई पटेल को मौका दिया है। इसके इत्तर आप से प्रकाशभाई ठेकेदार चुनावी मैदान में हैं। प्रदेश में चुनाव दो चरणों में होने जा रहा है। पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर को होगा। और दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर होगा। वहीं वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024