1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दाणिलिमडा सीट पर कांग्रेस के शैलेष परमार 13486 वोटों से जीते, बीजेपी हारी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दाणिलिमडा सीट पर कांग्रेस के शैलेष परमार 13486 वोटों से जीते, बीजेपी हारी

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 26, 2022 11:18 pm IST,  Updated : Dec 08, 2022 05:50 pm IST

दाण‍िल‍िमडा (एससी) व‍िधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए एक बार फिर से यहां जीत हासिल की है। कांग्रेस के प्रत्यासी शेलेश परमार ने बीजेपी उम्मीदवार को हराया।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधान सभा चुनाव में दाण‍िल‍िमडा (एससी) पर कांग्रेस के प्रत्यासी शैलेष मनुभाई परमार ने 69130 वोटों के साथ बाजी मार ली है। उन्होंने भाजपा के उम्मीदवार नरेशभाई शंकरभाई व्यास को 13487 वोटों के अंतर से हराया। वहीं आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार कापडीया दिनेशभाई सोमाभाई 23251 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

बता दें कि अहमदाबाद वेस्ट संसदीय क्षेत्र की दाण‍िल‍िमडा (एससी) व‍िधानसभा सीट (Danilimda Assembly Seat) पर प‍िछले एक दशक से कांग्रेस (Congress) का कब्‍जा है। साल 2017 में इस सीट पर कांग्रेस के परमार शैलेष मनहरभाई ने भाजपा के वाघेला जीतेन्द्र उमाकांत​ (जीतुभाई वाघेला) को 32,510 मतों से हराया था। भाजपा का भी यहां पर लगातार 18 साल वर्चस्‍व कायम रहा है।

पिछले चुनाव में कांग्रेस के परमार शैलेष मनहरभाई को 90,691 वोट पड़े थे जबक‍ि भाजपा के वाघेला जीतेन्द्र उमाकांत​ (जीतुभाई वाघेला) को दूसरे स्थान पर 58,181 मत प्राप्‍त हुए थे। दोनों के बीच 32,510 मतों का अंतराल रहा था। वहीं, 2012 के चुनाव में भी कांग्रेस के शैलेश मानुभाई परमार ने भाजपा के गिरीश परमार को 14,301 मतों से हराया था। कांग्रेस के शैलेश को 73,573 वोट पड़े थे जबक‍ि भाजपा के परमार को स‍िर्फ 59,272 मत प्राप्‍त हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024