1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दंता सीट रही है कांग्रेस की गढ़, इस बार भी बीजेपी को टक्कर देने उतरे हैं कांतिभाई खराडी

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: दंता सीट रही है कांग्रेस की गढ़, इस बार भी बीजेपी को टक्कर देने उतरे हैं कांतिभाई खराडी

 Published : Nov 26, 2022 07:38 pm IST,  Updated : Nov 26, 2022 07:38 pm IST

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी। वहीं दंता विधानसभा सीट पर दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: गुजरात में विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने इस युद्ध में जीतने के लिए अपनी तैयारियां करना शुरू कर दी है। सभी दल अपने किले की दीवारों को मजबूत करने में जुटे हैं। उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। और सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए समर्थन मांग रहे हैं। 

राज्य में दो चरणों में मतदान होने हैं। प्रथम चरण का मतदान 1 दिसंबर को होना है और दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। वहीं 8 दिसंबर को मतों की गणना की जाएगी और परिणामों का ऐलान हो जायेगा। अगर हम बात करें दंता विधानसभा सीट पर चुनाव की तो यहां दूसरे चरण में 5 दिसंबर को मतदान होगा। 

इस बार यहां से 7 उम्मीदवार हैं मैदान में 

वडगाम विधानसभा 7 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। जिसमें मुख्य रूप से बीजेपी, आप और कांग्रेस के बीच टक्कर है। दंता विधानसभा सीट हमेशा से कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही है। पार्टी यहां से 5 बार लगातार चुनाव जीतती हुई आ रही है। इस बार कांग्रेस ने अपने 2 बार के विधायक कांतिभाई कालाभाई खराडी पर फिर से भरोसा जताते हुए अपने मजबूत किले को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी दी है। वहीं उनकी टक्कर में भारतीय जनता पार्टी ने लाडहुभाई पर्गी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं राज्य में अपने पैर ज़माने और राजनीतिक जमीन तैयार करने का प्रयास कर रही आम आदमी पार्टी ने एम के बॉम्बडिया में अपनी उम्मीदें देखी हैं।

पिछले 5 बार से यहां जीत रही है कांग्रेस 

दंता विधानसभा कांग्रेस पार्टी का गढ़ रहा है। वर्ष 1985 से देखें तो यहां से 5 बार कांग्रेस का विधायक रहा है तो वहीं बीजेपी भी यहां से 3 बार विजयी हुई है। वहीं अगर बात करें विधानसभा चुनाव 2017 की तो यहां से कांग्रेस के उम्मीदवार कांतिभाई कालाभाई खराड़ी ने 86,129 वोट पाते हुए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कोदरवी मालजीभाई नारायणभाई 24,652 वोटों से मात दी थी। बीजेपी को यहां से 61,477 वोट मिले थे।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024