1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात में पटेल समुदाय किसके साथ? राज्य की राजनीति में है अच्छा-खासा दखल

गुजरात में पटेल समुदाय किसके साथ? राज्य की राजनीति में है अच्छा-खासा दखल

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 04, 2022 07:48 pm IST,  Updated : Nov 04, 2022 07:48 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात भारतीय जनता पार्टी का गढ़ माना जाता है। राज्य में बीजेपी कई वर्षों से सत्ता में आसीन है। गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे और 8 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का आगाज हो चुका है। चुनावों में उतरने और लड़ाई के लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। मैदान में प्रत्याशी उतरने लगे हैं। हालांकि राजनैतिक दलों ने अभी उम्मीदवारों की अपनी आधिकारिक सूची जारी नहीं की है लेकिन दावेदार बड़े जोर शोर से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। राज्य में 1 और 5 दिसंबर को मतदान होंगे और 8 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

राज्य के चुनावी माहौल जानने के लिए इंडिया टीवी और मैटराइज ने चुनावी सर्वे कराया। इस सर्वे में राज्य से जुड़े कई मामलों में चौकाने वाले परिणाम सामने आए। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के अनुसार, राज्य में भारतीय जनता पार्टी फिर से सरकार बनाने जा रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से सत्ता विहीन रहना पड़ सकता है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी कुछ सीटों तो जीतने में सफल दिख रही है लेकिन राज्य में मजबूत सियासी मैदान बनाने के लिए उसे अभी और मेहनत और इंतजार करना पड़ेगा। 

गुजरात की राजनीति पटेलों के बिना अधूरी 

गुजरात की राजनीति में पटेल समुदाय खासा दखल रखता है। पटेल समुदाय के साथ के बिना राज्य में कोई भी दल सरकार नहीं बना सकता। इंडिया टीवी ने 'पटेल समुदाय किसके साथ जा सकता है। इसको लेकर सर्वे किया। जिसमें सामने आया कि पटेल समुदाय का भरोसा भारतीय जनता पार्टी के साथ बन हुआ है। पटेल समुदाय के ज्यादातर मतदाता बीजेपी के पक्ष में मतदान करने का अनुमान है। राज्य में पटेलों में दो समुदाय आते हैं। 1- कडवा पटेल और 2- लेउवा पटेल। 

कडवा पटेल किसके साथ ?

अगर बात करें कडवा पटेल समुदाय को लेकर तो इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में सामने आया है कि कडवा पटेल के 58% मतदाता बीजेपी के पक्ष में मतदान कर सकते हैं। वहीं 34% लोगगों के कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने की संभावना है। इसके साथ ही 3% लोग आम आदमी पार्टी के साथ जाते दिख रहे हैं। इसके अलावा 5% लोग अन्य के साथ जाते दिख रहे हैं। 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Image Source : INDIA TVगुजरात विधानसभा चुनाव 2022

लेउवा पटेल किसके साथ ?

इसके साथ ही राज्य की राजनीति में लेउवा पटेलों की भी अच्छी दखल है। इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में लेउवा पटेल समुदाय का 53% वोट बीजेपी के पक्ष में जाता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा कांग्रेस 37% लेउवा समुदाय के लोगों का विश्वास जीत सकी है। वहीं आम आदमी पार्टी को 5% वोट मिलते दिख रहे हैं। इसके साथ ही बचे हुए 5% वोट अन्य के खाते में जा रहे हैं। 

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
Image Source : INDIA TVगुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024