1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. India TV के ओपिनियन पोल में बीजेपी को गुजरात में फिर बहुमत, 119 सीटें मिलने का अनुमान

India TV के ओपिनियन पोल में बीजेपी को गुजरात में फिर बहुमत, 119 सीटें मिलने का अनुमान

 Updated : Nov 04, 2022 11:50 pm IST

गुजरात चुनावों के ओपिनियन पोल में इंडिया टीवी ने जनता की नब्ज को टटोलने की कोशिश की है। गुजरात की जनता को मौजूदा सरकार का कामकाज कैसा लगा, और उसके दिमाग में क्या चल रहा है, यह जानने के लिए देखिए इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल।

gujarat polls 2022, gujarat elections, Gujarat Opinion Polls- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव ओपिनियन पोल Image Source : INDIA TV

गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। सभी प्रमुख राजनीतिक दल न सिर्फ प्रचार में जुट गए हैं, बल्कि जनता से तमाम तरह के वायदों की बौछार हो रही है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि गुजरात की जनता क्या सोच रही है? इंडिया टीवी ने गुजरात में सबसे बड़ा साइंटिफिक सर्वे किया है। क्या जनता बदलाव चाहती है? क्या वह पिछली सरकार के कामों से खुश है?

इन सवालों का जवाब जानने के लिए देखिए गुजरात का ओपिनियन पोल सिर्फ इंडिया टीवी पर:

Gujarat Assembly Elections Opinion Poll LIVE

Auto Refresh
Refresh
  • 7:51 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    गुजरात में बीजेपी को 119 सीटें मिलने का अनुमान: सर्वे

    इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल में गुजरात में फिर बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार बीजेपी को 119 सीटें मिल रही हैं। इस हिसाब से पिछले चुनाव से इस बार 20 सीटों का फायदा मिल रहा है। वहीं कांग्रेस को 22 सीटों का नुकसान है। जबकि सर्वे में'आप' को महज 3 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    मध्य गुजरात: बीजेपी यहां भी 43 सीटों के साथ सबसे आगे, आप को सिर्फ 2 सीटें

    इंडिया टीवी-मैटराइज के ओपिनियन पोल के अनुसार मध्य गुजरात में भी बीजेपी भपारती बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। बीजेपी को मध्य गुजरात में 43 सीटें मिल रही हैं। वहीं सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 17 और आम आदमी पार्टी को महज 2 सीटें मिल रही हैं।

  • 7:21 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    दक्षिणी गुजरात में बीजेपी को 27 सीटें, कांग्रेस 7 और आप सिर्फ एक सीट: सर्वे

    दक्षिणी गुजरात में भी बीजेपी बढ़त बनाती दिखाई दे रही है। इंडिया टीवी और मैटराइज के सर्वे के अनुसार दक्षिणी गुजरात में बीजेपी के खाते में सबसे ज्यादा 27 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रह सकती है, जिसके खाते में सिर्फ 7 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं अंधाधुंध प्रचार कर रही आम आदमी पार्टी को दक्षिण गुजरात में भी निराशा ही हाथ लगती दिखाई दे रही है। सर्वे में यहां 'आप' को सिर्फ 1 सीट ही मिल रही है।

  • 6:46 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    उत्तर गुजरात में बीजेपी को 17 सीटें मिलने का अनुमान

    इंडिया टीवी के ओपिनियन पोल के अनुसार उत्तर गुजरात में बीजेपी को 17 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 15 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं। लेकिन यहां भी 'आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुलता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार 'आप' को उत्तरी गुजरात में एक भी सीट नहीं मिल रही है।

  • 6:40 PM (IST)
    Posted by Deepak Vyas

    गुजरात में 49 फीसदी आदिवासी बीजेपी के साथ: सर्वे

    गुजरात में 49 फीसदी आदिवासी बीजेपी के साथ खड़े हैं। वहीं 42 फीसदी आदिवासी कांग्रेस के साथ हैं। जबकि सिर्फ 2 फीसदी आदिवासी वोट आम आदमी पार्टी को मिलते दिखाई दे रहे हैं।

  • 6:15 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    सौराष्ट्र-कच्छ किसके साथ?

    सर्वे के अनुसार सौराष्ट्र-कच्छ की 54 सीटों में से बीजेपी को 32 सीटें मिल सकती है। कांग्रेस को 20 सीटें मिल सकती हैं वहीं, आम आदमी पार्टी को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।

    कुल सीटें - 54
    बीजेपी- 32        
    कांग्रेस- 20
    AAP- 2
    अन्य- 0

  • 6:12 PM (IST)
    Posted by Khushbu Rawal

    गुजरात में सबसे बड़ा मुद्दा?

    गुजरात चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है? इस पर सर्वे के दौरान 28 फीसदी लोगों ने कहा महंगाई सबसे बड़ा मुद्दा है। 22 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, 16 फीसदी लोगों ने बुनियादी सुविधा और 9 फीसदी लोगों ने भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बताया।

    महंगाई- 28%
    बेरोजगारी- 22%
    बुनियादी सुविधा- 16%
    भ्रष्टाचार- 9%

  • 2:37 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    पिछले चुनावों में 40 के पार था कांग्रेस का वोट प्रतिशत

    गुजरात में पिछले विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 49.05 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कांग्रेस भी 41.44 फीसदी वोट पाने में कामयाब रही थी। उन चुनावों में बीजेपी को जहां पिछले चुनावों के मुकाबले 1.15 फीसदी वोटों का फायदा हुआ था वहीं कांग्रेस को भी 2.57 वोट ज्यादा मिले थे।

  • 1:26 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    2017 में कांग्रेस ने बीजेपी को दी थी कड़ी टक्कर

    2017 में हुए गुजरात विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 182 में से 99 सीटें अपने नाम की थी। कांग्रेस ने भगवा दल को कड़ी टक्कर दी थी और उसे 77 सीटें मिली थीं। आम आदमी पार्टी ने भी उन चुनावों में शिरकत की थी, लेकिन तब उसे 0.1 फीसदी वोटों से ही संतोष करना पड़ा था और वह एक भी सीट जीतने में नाकाम रही थी।

  • 12:52 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

  • 12:46 PM (IST)
    Posted by Vineet Kumar

    शाम 5 बजे से देखिए गुजरात का ओपिनियन पोल इंडिया टीवी पर

    गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इंडिया टीवी गुजरात विधानसभा चुनावों पर सबसे बड़ा साइंटिफिक ओपिनियन पोल लेकर आया है। हम आपको गुजरात का ओपिनियन पोल आज शाम 5 बजे से दिखाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024