1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. मध्य गुजरात में किस पार्टी की है हवा? जानिए इंडिया टीवी-मैटेराइज के फाइनल ओपिनियन पोल में

मध्य गुजरात में किस पार्टी की है हवा? जानिए इंडिया टीवी-मैटेराइज के फाइनल ओपिनियन पोल में

 Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Nov 28, 2022 08:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2022 08:44 pm IST

इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में 20 से 27 नवंबर के बीच 45,500 लोगों से बात की गई। 45,500 सैंपल साइज में 27,300 पुरुष और 18,200 महिलाएं शामिल हैं। सर्वे में लोगों ने विधानसभा चुनाव में किसकी जीत होगी, किसकी सरकार बनेगी, इस सवाल पर अपनी राय रखी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 - India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 Image Source : INDIA TV

गुजरात के परिणामों में प्रदेश का मध्य हिस्सा बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मध्य गुजरात में जिस पार्टी के ज्यादा उम्मीदवार जीतते हैं वह सत्ता में विराजमान होती है। यहां भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार समेत सभी प्रत्याशी जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रचार का मोर्चा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाल रखा है तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश के नेताओं ने प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर संभाली हुई है। आम आदमी पार्टी की तरफ से उनके राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ताबड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। 

गुजरात के विधानसभा चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ चुकी है। 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा और 5 दिसंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। 8 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी और परिणामों का ऐलान कर दिया जायेगा। तारीखें नजदीक आते ही हर कोई जानना चाहता है कि प्रदेश के मध्य हिस्से में किस पार्टी का बोलबाला है? वहां का राजनीतिक माहौल क्या है? यह जानने के लिए इंडिया टीवी और मैटेराइज ने चुनावी सर्वे किया जिसके परिणाम चौंकाने वाले हैं।

इंडिया टीवी के सर्वे में बीजेपी बढ़त बनाते हुए दिख रही 

इंडिया टीवी-मैटेराइज के सर्वे में सामने आया है कि मध्य गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती हुई दिख रही है। यहां से बीजेपी को कुल 61 सीटों पर 54% वोट मिल रहे हैं। वहीं कांग्रेस को यहां से 37% और आम आदमी पार्टी को मात्र 4% ही वोट मिल रहे हैं। इसके साथ ही शेष 5% वोट अन्य के खाते में जाते हुए दिख रहे हैं। वहीं अगर सीटों की बात करें तो मध्य गुजरात से बीजेपी को 61 में से 43 सीटें जीतने का अनुमान है। इसके अलावा कांग्रेस यहां से 17 सीटों पर विजयी पताका फहरा सकती है। आम आदमी पार्टी का यहां से खाता भी नहीं खुलता हुआ दिख रहा है। 1 सीट अन्य के खाते में जाती हुई दिखाई दे रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024