1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Gujarat Election: आपके जिले में किस चरण में होगा चुनाव? गुजरात विधानसभा चुनाव के बीते सालों के नतीजे भी जानें

Gujarat Election: आपके जिले में किस चरण में होगा चुनाव? गुजरात विधानसभा चुनाव के बीते सालों के नतीजे भी जानें

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Nov 03, 2022 02:20 pm IST,  Updated : Nov 03, 2022 02:22 pm IST

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव 2 चरण में होंगे। इसमें पहला चरण एक दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बात की घोषणा कर दी है। पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होगी, वहीं दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

Gujarat Election- India TV Hindi
गुजरात में 2 चरणों में चुनाव होगा Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE

Gujarat Election: चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है। गुजरात में 2 चरणों में चुनाव होगा, जिसमें पहले चरण का चुनाव एक दिसंबर और दूसरे चरण का चुनाव 5 दिसंबर को होगा। वोटों की काउंटिंग 8 दिसंबर को होगी। इस बात की जानकारी दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दी है। 

पहले चरण में कहां होंगे चुनाव

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 89 सीटों पर वोटिंग होगी। इस दौरान अब्दास, मांडवी, भुजी, अंजारी, गांधीधाम (एससी), रापारी, दासदा (एससी), लिम्बडी, वाधवानी, चोटिला, ध्रांगध्रा, मोरबी, टंकरा, वांकानेर, राजकोट पूर्व, राजकोट पश्चिम, राजकोट दक्षिण, राजकोट ग्रामीण (एससी), जसदानी, गोंडाली, जेतपुर, धोराजी, कलावाड़ (एससी), जामनगर ग्रामीण, जामनगर उत्तर, जामनगर दक्षिण, जामजोधपुर, खंभालिया, द्वारका, पोरबंदर, कुटियाना, मानववादी, जूनागढ़ी में वोट डाले जाएंगे।

इसके अलावा विसवादरी, केशोद, मैंग्रोली, सोमनाथ, तलाल, कोडिनार (एससी), ऊना, धारी, अमरेली, लाठी, सावरकुंडला, राजुला, महुवा, तलजा, गरियाधारी, पलिताना, भावनगर ग्रामीण, भावनगर पूर्व, भावनगर पश्चिम, गढ़ड़ा (एससी), बोटाडी 148 नंदोद (एसटी), डेडियापाड़ा (एसटी), जंबुसारी, वाग्र, झगड़िया (एसटी), भरूच, अंकलेश्वर, ओल्पाड, मांगरोल (एसटी), मांडवी (एसटी), कामरेजी में भी वोटिंग होगी। 

पहले चरण में ही सूरत पूर्व, सूरत उत्तर, वराछा रोड, करंजो, लिंबायती, उधना, माजुरा, कतरगाम, सूरत पश्चिम, चोरियासी, बारडोली (एससी), महुवा (एसटी), व्यारा (एसटी), निज़ार (एसटी), डांग (एसटी), जलालपुर, नवसारी, गांदेवी (एसटी), बंसदा (एसटी), धरमपुर (एसटी), वलसाडी, पारडी, कपराड़ा (एसटी) और उम्बर्गों (एसटी) में भी वोटिंग होगी। 

दूसरे चरण में किन जिलों में होगी वोटिंग?

5 दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें थराद, वाव, धांता (एससी), धनेरा, पालनपुर, दीसा, वडगाम (एससी), कांकरेज, देवधर, चनासमा, राधनपुर, सिधपुर, पाटन, ऊंझा, खेरालु, बेचारजी, विसनगर, मेहसाणा, काडी, हिमंतनगर, वीजापुर, खेड़बृह्म (एसटी), इदार (एससी), भिलोड़ा (एसटी), प्रांतजी, बायड, मोदासा, गांधीनगर दक्षिण, देहगाम, मानसा,  गांधीनगर उत्तर, वीरमगाम, कलोल, घटलोदिया, साणंद, वातवा, वीजालपुर, नारनपुरा, एलिसब्रिज, नारोदा, निकोल, बापूनगर,  ठक्करबापा नगर, दरियापुर, अमरैवाड़ी, जमालपुर खड़ि का नाम शामिल है।

इसके अलावा दनिलिमदा (एससी), मणिनगर, असारवा (एससी), साबरमति, ढोलका, दसक्रोई, खंबाट, धंधुका, अंकलाव, बोरसाड, आणंद,  उमरेठ, सोजित्रा, पेटलाद, नाडियाड, मातर, महुधा, माहेमदावाद, कापडवंज, थासरा, लुनावडा, बालसिनोर, शेहरा, संतरामपुर (एसटी), गोधरा, मोरवा हदफ (एसटी), हलोल फतेहपुरा, कलोल, लिमखेड़ा, झालोद, देवगढ़बरिया, गरबदा, वाघोदिया, सावली, वडोदरा सिटी (एससी), दाभोई, अकोता, सयाजीगंज, मंजालपुर, रावपुरा, करजन, पादरा, जैतपुर (एसटी),छोटा उदयपुर (एसटी),  सांखेड़ा (एसटी) में वोट डाले जाएंगे।

बीते चुनाव के नतीजे

2017 चुनाव में बीजेपी को 99 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं। बीजेपी गुजरात में काफी मजबूत पार्टी रही है। साल 1995 में वह राज्य की सत्ता में है। बीजेपी को साल 2012 के चुनाव में 115, 2007 के चुनाव में 117 और 2002 के चुनाव में 127 सीटें मिली थीं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024