1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. 'श्रद्धा मर्डर केस में चुप क्यों हैं प्रियंका गांधी', गुजरात में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

'श्रद्धा मर्डर केस में चुप क्यों हैं प्रियंका गांधी', गुजरात में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Nov 20, 2022 07:19 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 07:23 pm IST

गुजरात के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुजरात में प्रचार कर रहे हैं। उन्होंंने सूरत में प्रचार के दौरान कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' के बयान पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि लड़कियों की आवाज उठाने वाली प्रियंका श्रद्धा हत्याकांड पर चुप क्यों हैं।

keshav prasad maurya- India TV Hindi
keshav prasad maurya Image Source : TWITTER

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी ने धुआंधार चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बीजेपी के स्टार प्रचारक चुनावी सभाएं और रैलियां कर रहे हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी गुजरात में धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। गुजरात के सूरत में उन्होंने श्रद्धा हत्याकांड के मामले में प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे इस मामले में अभी तक चुप क्यों हैं। 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा मर्डर केस को लेकर प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया। उन्होंने प्रियंका गांधी के यूपी में उछाले गए उस बयान 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' को दोहराते हुए कहा कि प्रियंका गांधी अब कहां हैं और वे चुप क्यों हैं? 

भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने गुजरात पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रद्धा हत्याकांड देश को झकझोर देने वाली घटना है। उसके 35 टुकड़े किए गए और इस घटना के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने कहा कि देश की हर बेटी को इस अपराध से सीख लेनी चाहिए और ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए।

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ नारे पर प्रियंका गांधी को घेरा

केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धा हत्याकांड पर कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रियंका गांधी कहती हैं ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, लेकिन इस घटना (श्रद्धा मर्डर केस) पर वह एक शब्द नहीं बोलीं। प्रियंका गांधी चुप क्यों हैं? क्योंकि यहां कुछ बोलने से उनका वोट बैंक खतरे में पड़ जाएगा। केशव मौर्य ने सभा के दौरान बीजेपी सरकार की योजनाओं और उपल​ब्धियों के जनता के सामने रखा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024