1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Congress ने देश का विकास रोका, सत्ता में रहने के लिए जनता को भ्रमित किया- BJP प्रमुख JP नड्डा

Congress ने देश का विकास रोका, सत्ता में रहने के लिए जनता को भ्रमित किया- BJP प्रमुख JP नड्डा

 Published : Nov 05, 2022 11:05 pm IST,  Updated : Nov 05, 2022 11:05 pm IST

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, कांग्रेस की सरकारों के प्रधानमंत्रियों ने 60 वर्षों में हिमाचल का उतना दौरा नहीं किया, जितना पीएम मोदी ने आठ वर्षों में किया है। उन्होंने कहा कि, हिमाचल की जनता ने प्रदेश के विकास के लिए फिर से डबल इंजन की सरकार को बनाने का मन बना लिया है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - India TV Hindi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा Image Source : TWITTER

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टियों ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अपने पक्ष में मतदान करने एक लिए मतदाताओं से अपील कर रहे हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की राजनीतिक परम्परा को बदलते हुए सत्ता में दोबारा वापसी करना चाहती है, वहीं कांग्रेस विपक्ष से सत्ता पक्ष में आने का अरमान बनाए हुए है। 

दोनों पार्टियों के बड़े नेता अपने उम्मीदवारों एक लिए रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। आज शनिवार को पीएम मोदी और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा ने राज्य में रैलियां कीं। जहां जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने देश के विकास को बाधित किया। और सत्ता में बने रहने के लिए जनता को भ्रमित किया। उन्होंने कहा कि, "कांग्रेस ने देश के विकास को बहुत हद तक रोका है और उसने मतदाताओं को भ्रमित कर केवल सत्ता में बने रहने पर ध्यान केंद्रित किया।"

'हिमाचल के लोगों परम्परा तोड़ने का मन बना लिया है' 

जेपी नड्डा ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश के लोगों ने परंपरा तोड़ने और इस पर्वतीय राज्य का त्वरित विकास सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी की डबल इंजन सरकार को फिर से चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने मतदाताओं से कहा, "कांग्रेस ने देश के विकास को बहुत हद तक रोका है। उसने कभी भी वास्तविक मुद्दों पर राजनीति करने की कोशिश नहीं की और सत्ता में बने रहने के लिए किसी भी तरीके से लोगों को भ्रमित कर चुनाव जीतती रही।" 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
Image Source : TWITTERभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

'कांग्रेस फिर से मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रही'

बीजेपी अध्यक्ष ने दावा किया कि कांग्रेस फिर से मतदाताओं को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने लोगों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए भाजपा को वोट देने का आग्रह करते हुए कहा, "मैं यहां भाजपा को जिताने के लिए नहीं आया हूं, बल्कि यह सुनिश्चित करने के लिए आया हूं कि आप इस चुनाव में अपने अधिकारों की रक्षा करें।" नड्डा ने कहा, "लोगों ने इस बार परंपरा को बदलने और डबल इंजन वाली सरकार चुनने का मन बना लिया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठे वादे किए और लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाये। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम करती है जबकि कांग्रेस केवल एक परिवार के लाभ के लिए काम करती है। नड्डा ने एक सभा में कहा, "हमारा मूल नियम 'सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' है, जबकि कांग्रेस का मंत्र भ्रष्टाचार और कमीशन है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024