1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. कमलनाथ का बड़ा बयान- "कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी, मगर भाजपा का प्रयास विधायकों की खरीद-फरोख्त का होगा"

कमलनाथ का बड़ा बयान- "कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी, मगर भाजपा का प्रयास विधायकों की खरीद-फरोख्त का होगा"

 Published : May 13, 2023 12:03 pm IST,  Updated : May 13, 2023 12:03 pm IST

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी तक जो ख़बर है... कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

कांग्रेस नेता कमलनाथ (राहुल गांधी के बाएं)- India TV Hindi
कांग्रेस नेता कमलनाथ (राहुल गांधी के बाएं) Image Source : PTI

कर्नाटक विधान सभा चुनाव के रुझानों में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी तक जो ख़बर है... कांग्रेस का बहुत अच्छा प्रदर्शन है। निश्चित तौर पर कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मगर भाजपा का प्रयास रहेगा कि अन्य पार्टियों से मिलकर उनके विधायकों की खरीद फरोख्त करे। कमलनाथ ने यह आरोप ऐसे वक्त में लगाया है जब भाजपा एग्जिट पोल के बाद चुनावी नतीजों के रुझान में भी कांग्रेस से बहुत पीछे हो गई है।

कांग्रेस नेता कमलनाथ को यह तो भरोसा है कि उनकी पार्टी की कर्नाटक में सरकार बनने वाली है, मगर यह आशंका भी बरकार है कि भाजपा कुछ खेल कर सकती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त का प्रयास करेगी। कमलनाथ से पहले कांग्रेस पार्टी के अन्य नेता भी कर्नाटक में सरकार बनाने का दावा कर चुके हैं। अभी तक कांग्रेस पार्टी रुझानों में बहुमत के आंकड़े से आगे होकर सीटों पर बढ़त को बरकरार रखा है। कांग्रेस पार्टी के राज्य और केंद्रीय दफ्तर में जश्न का माहौल चल रहा है। पटाखे फोड़ने के साथ लड्डू भी बांटे जा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024