1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. Karnataka Exit Poll 2023: ओल्ड मैसूर में किस पार्टी को कितनी सीटें? एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

Karnataka Exit Poll 2023: ओल्ड मैसूर में किस पार्टी को कितनी सीटें? एग्जिट पोल में चौंकाने वाले आंकड़े

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2023 08:22 pm IST,  Updated : May 10, 2023 08:22 pm IST

ओल्ड मैसूर की बात की जाए तो पॉलिटिकली कर्नाटक का सबसे हॉट इलाका है। ये वोक्कालिगा का गढ़ है और देवगौड़ा फैमिली का किला है। कर्नाटक में कहा जाता है कि जो ओल्ड मैसूर जीतेगा, वही राज्य पर शासन करेगा, तो इस बार यहां किसका शासन होगा?

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल- India TV Hindi
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग समाप्त हो गई है। 13 मई को इसके नतीजे घोषित किए जाएंगे, जिसके बाद साफ हो जाएगा कि राज्य में किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे पेश किए गए हैं। ओल्ड मैसूर की बात की जाए तो पॉलिटिकली कर्नाटक का सबसे हॉट इलाका है। ये वोक्कालिगा का गढ़ है और देवगौड़ा फैमिली का किला है। कर्नाटक में कहा जाता है कि जो ओल्ड मैसूर जीतेगा, वही राज्य पर शासन करेगा, तो इस बार यहां किसका शासन होगा? आइए जानते हैं क्या कहते हैं इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के नतीजे-

ओल्ड मैसूर की बात करें तो यहां 10 जिलें- मैसूर, चामराजनगर, कोडगू, रामनगरम, मंड्या, हासन, कोलार, चिक्कबल्लापुर, तुमकूर और चिकमगलूर हैं, जिसमें विधानसभा की 62 सीटें हैं। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के आंकड़े देखें तो ओल्ड मैसूर से बीजेपी 9-11 सीटें जीत रही है, जबकि कांग्रेस यहां से बड़ी जीत हासिल करते हुए 30-34 सीटें हासिल करती दिख रही है। कांग्रेस को यहां से 14 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है, जबकि बीजेपी को 5 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। ओल्ड मैसूर में जेडीएस को 18-22 सीटें मिलती दिख रही है। जेडीएस को यहां से 7 सीटों का नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अन्य उम्मीदवार ओल्ड मैसूर से कोई भी सीट जीतते नहीं दिख रहे हैं। 

हैदराबाद कर्नाटक रीजन के आंकड़े

हैदराबाद कर्नाटक की सीटों का आंकड़ा देखें तो यहां की 40 सीटों में से कांग्रेस को 27-31 सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि बीजेपी 8-10 सीटें जीतती नजर आ रही है। वहीं, जेडीएस को 0-2 सीटें मिलती दिख रही है, जबकि अन्य उम्मीदवारों को भी 0-2 सीटें मिल रही हैं। हैदराबाद कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। कांग्रेस को यहां से 8 सीटों का फायदा मिलता दिख रहा है। वहीं, बीजेपी को यहां से 6 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।  

पार्टी-सीट- फायद-नुकसान

बीजेपी- 8-10 -6

कांग्रेस- 27-31 +8

जेडीएस- 0-2 -3

अन्य- 0-2 +1

इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बन सकती है। कर्नाटक में कांग्रेस को 110-120 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 80-90 सीट मिल सकती है। कर्नाटक में JDS को 20-24 सीट का मिलने का अनुमान है। इंडिया टीवी-CNX के एग्जिट पोल में 142 विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है। इसमें सैंपल साइज 15620 लोगों का है। इमसें 7890 पुरुष और 7730 महिलाओं ने हिस्सा लिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024