1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. जानिए, चुनाव आयोग कब कर सकता है पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

जानिए, चुनाव आयोग कब कर सकता है पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 04, 2022 11:58 am IST,  Updated : Jan 04, 2022 12:06 pm IST

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होना बाकी है।

Election Commission - India TV Hindi
जानिए, चुनाव आयोग कब कर सकता है पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान Image Source : PTI

Highlights

  • पांच राज्यों के विधानसभा सत्र इस साल पूरे हो रहे हैं
  • 10 से 13 जनवरी के बीच चुनावों की तारीख का ऐलान हो सकता है
  • बीजेपी पूर्वी यूपी से प्रदेश में होने वाले चुनाव की शुरुआत चाहती है

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों को लेकर चुनाव आयोग का मंथन जारी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के विधानसभा सत्र इस साल पूरे हो रहे हैं, जिसे लेकर होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान होना बाकी है। सूत्रों की मानें तो चुनाव आयोग 10 से 13 जनवरी के बीच इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है। 

वहीं उत्तर प्रदेश में चुनावों के चरण की शुरुआत पश्चिमी यूपी के बजाए पूर्वी यूपी से किए जाने की मांग तेज हो रही है। बीजेपी के नेताओं का मानना है कि इस बार यूपी चुनाव की शुरुआत पश्चिमी यूपी के बजाए पूर्वी यूपी से होनी चाहिए। इस बारे में बीजेपी नेताओं ने चुनाव आयोग के लखनऊ दौरे पर मुलाकात में आग्रह किया था कि चुनाव की शुरुआत पूर्वा यूपी से हो। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव सात चरणों में हुए थे और उनकी शुरुआत पश्चिम यूपी से हुई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024