1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लाठी सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की टक्कर, इस बार AAP भी मैदान में, जानिए सियासी समीकरण

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: लाठी सीट पर कांग्रेस और बीजेपी की टक्कर, इस बार AAP भी मैदान में, जानिए सियासी समीकरण

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Nov 22, 2022 10:32 pm IST,  Updated : Nov 22, 2022 10:44 pm IST

Lathi Assembly Elections: गुजरात की लाठी विधानसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला होगा। इस सीट पर वैसे तो भाजपा का लंबे वक्त तक कब्जा रहा था लेकिन एक दशक से कांग्रेस को सफलता मिल रही है।

लाठी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला- India TV Hindi
लाठी सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला Image Source : PTI

गुजरात में विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। यहां 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होगा। चुनाव की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों ने इसमें जीत के लिए चुनाव अभियान तेज कर दिया है। आज हम राज्य की लाठी विधानसभा सीट के बारे में बात करने वाले हैं। इस सीट पर वर्षों तक भाजपा का कब्जा रहा था। लाठी विधानसभा सीट अमरेली जिले और संसदीय क्षेत्र में आती है। हालांकि एक दशक से यहां भाजपा अपने पैर नहीं जमा पाई है। साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के विरजीभाई थुमर ने जीत दर्ज की थी और भाजपा के गोपालभाई (चमारडी) को हराया था। 2012 में सीट कांग्रेस के खाते में गई। जबकि 1994 से लेकर 2007 तक भाजपा ने यहां लगातार चार बार चुनाव जीता था।

कांग्रेस ने सीट पर होने वाले चुनावों में सिटिंग विधायक विरदीभाई थुमर पर भरोसा जताया है। जिसके चलते उन्हें ही एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा भाजपा ने  जनकभाई पुनाभाई तलावीया  और आम आदमी पार्टी ने जयसुखभाई डेतरोजा को टिकट दिया है। साल 2017 में लाठी विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने दूसरी बार जीत दर्ज की थी। उसके उम्मीदवार विरजीभाई थुमर को 64,743 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के विधायक गोपालभाई (चमारडी) दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें केवल 55,400 वोट मिले थे। अब कांग्रेस विधायक थुमर दूसरी बार चुनावी मैदान में उतरेंगे।

भाजपा की बात करें, तो उसे लाठी सीट पर 2007, 2002, 1998, 1995 में लगातार चुनाव में जीत मिली है। 1990 में जनता दल के प्रत्‍याशी ठाकशीभाई कंजीभाई मेतालिया ने जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के खोदीदास ठक्कर 1985 में चुनाव जीते थे। इस सीट पर मतादताओं की संख्या 2.23 लाख है। जिसमें 116153 पुरुष और 107510 महिलाएं हैं। वहीं गुजरात में मतदाताओं की संख्या 4,90,89,765 है। इनमें 2,53,36,610 पुरूष, 2,37,51,738 मह‍िलाएं और 1417 ट्रांसजेंडर हैं। इस बार सर्विस वोटरों की संख्या 27943 है। वहीं कुल मतदाता 4,91,17,308 हैं। गुजरात में दो चरणों में मतदान संपन्न होगा। दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा और 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024