1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : लिम्बायत सीट पर फिर खिलेगा कमल ? जानें सियासी समीकरण

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 : लिम्बायत सीट पर फिर खिलेगा कमल ? जानें सियासी समीकरण

 Written By: Niraj Kumar
 Published : Nov 24, 2022 09:28 pm IST,  Updated : Nov 25, 2022 07:05 pm IST

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में लिम्बायत सीट से कांग्रेस ने गोपाल देवी दास पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी ने संगीता बेन पाटिल पर दांव चला है।

गुजरात विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
गुजरात विधानसभा चुनाव Image Source : INDIA TV

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण इस सूबे में दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को मतदान होना है जबकि नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। लिम्बायत विधानसभा सीट पर 1 दिसंबर को पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। इस विधानसभा सीट पर इस बार मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं।

चुनाव प्रचार में सभी सियासी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, जेपी नड्डा जैसे स्टार प्रचार वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से भी पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रचार की कमान थाम रखी है। वहीं आम आदमी पार्टी भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रही है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में लिम्बायत सीट से कांग्रेस ने गोपाल देवी दास पाटिल को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बीजेपी ने संगीता बेन पाटिल पर दांव चला है। वहीं आम आदमी पार्टी ने पंकज भाई तायडेको उम्मीदवार बनाया है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बीजेपी उम्मीदवार संगीता बेन पाटिल ने कांग्रेस के डॉ. रविंद्र सुकलाल पाटिल को शिकस्त दी थी। 

2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार संगीता बेन पाटिल को कुल 93585 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. रविंद्र सुकलाल पाटिल को करीब 31 हजार  वोटों के अंतर से पराजित किया था। डॉ. रविंद्र सुकलाल पाटिल को कुल 61634  वोट हासिल हुए थे। इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी ने इस सीट से जीत दर्ज की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024